ePaper

WHO के विशेषज्ञों की सलाह, 60 साल प्लस के लोगों को दी जाए चीनी कोविड-19 वैक्सीन Sinovac की तीसरी खुराक

Updated at : 11 Oct 2021 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
WHO के विशेषज्ञों की सलाह, 60 साल प्लस के लोगों को दी जाए चीनी कोविड-19 वैक्सीन Sinovac की तीसरी खुराक

Rome: Medical staff work in the ICU of the Covid 3 hospital in Casalpalocco, near Rome, Saturday, April 11, 2020. Italy has topped 19,000 deaths and 150,000 cases of coronavirus. The milestones were hit Saturday, even as the country continued to see a slight decrease in numbers of people hospitalize and in intensive care. The new coronavirus causes mild or moderate symptoms for most people, but for some, especially older adults and people with existing health problems, it can cause more severe illness or death. AP/PTI Photo(AP12-04-2020_000023A)

Sinovac COVID19 Vaccine विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन में तैयार किए गए कोविड-19 वैक्सीन सिनोवैक को लेकर बड़ी बात कही है. डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने सलाह देते हुए कहा कि 60 साल के अधिक आयु वर्ग के लोगों को सिनोवैक वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जानी चाहिए. न्यूज एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Sinovac COVID19 Vaccine विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन में तैयार किए गए कोविड-19 वैक्सीन सिनोवैक को लेकर बड़ी बात कही है. डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने सलाह देते हुए कहा कि 60 साल के अधिक आयु वर्ग के लोगों को सिनोवैक वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जानी चाहिए. न्यूज एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है.

डब्ल्यूएचओ के वैक्सीन सलाहकारों ने सोमवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी खुराक प्रदान करने की सिफारिश की है, जो चीनी सिनोवैक और सिनोफार्म टीके से पूरी तरह से प्रतिरक्षित थे. विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्ट्रेटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन ने कहा है कि सिनोवैक और सिनोफार्मा निष्क्रिय टीकों के लिए हमें 60 वर्ष की आयु के लोगों को एलोजेनिक वैक्सीन की एक अतिरिक्त यानि तीसरी खुराक प्रदान करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इस पर उपलब्धता के आधार पर विचार किया जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मलेशिया में होनेवाले बड़े पैमाने पर रिसर्च में यह खुलासा किया गया था कि चीनी कंपनी सिनोवाक की बनाई कोविड-19 वैक्सीन गंभीर बीमारी के खिलाफ बेहद प्रभावी है. हालांकि, दूसरी कंपनियों ने भी जैसे फाइजर-बायोएनटेक और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन ने बेहतर सुरक्षा दर दिखाई है. मलेशिया की सरकार की तरफ से आयोजित रिसर्च में 72 लाख लोगों के डेटा को देखा गया. उन्होंने सिनोवाक की वैक्सीन से टीकाकरण करवाया था.

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 72 लाख में से मात्र 0.011 फीसद को कोविड-19 का संक्रमण होने पर आईसीयू में इलाज कराने की जरूरत पड़ी. उसके विपरीत दूसरी कंपनियों की वैक्सीन और सिनोवाक की वैक्सीन के असर को जांचा गया. 65 लाख ने फाइजर-बायोएनटेक और 7 लाख 44 हजार लोगों ने एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन का इस्तेमाल किया. सिनोवैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक स्टैंडर्ड रेफ्रिजरेटर में दो-आठ डिग्री सेल्सियस पर स्टोर किया जा सकता है.

Also Read: चीन के साथ भारत की वार्ता पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, पाकिस्तान से बंद नहीं होनी चाहिए बातचीत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola