COVID-19 : कोरोना के खिलाफ नेशनल एंथम को बनाया हथियार, जानें क्या है स्थिति

Updated:
विज्ञापन
COVID-19 : कोरोना के खिलाफ नेशनल एंथम को बनाया हथियार, जानें क्या है स्थिति

London: A religious street preacher stands alongside protesters who are calling for greater action from the government to prevent the spread of coronavirus, outside Downing Street in London, Monday March 16, 2020. For most people, the new coronavirus causes only mild or moderate symptoms, such as fever and cough. For some, especially older adults and people with existing health problems, it can cause more severe illness, including pneumonia.AP/PTI(AP16-03-2020_000122B)

COVID-19 कोरोना वायरस से आज पूरा विश्व त्रस्त हो चुका है, ऐसे में स्पेन से एक बहुत ही पोजिटिव और उत्साहवर्द्धन करने वाली खबर सामने आ रही है. प्रभात खबर डॉट कॉम से बात करते हुए लंदन में रहने वाले रांची के आनंद वर्मा ने बताया कि स्पेन में स्थिति गंभीर है, यहां आठ हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज पाये गये हैं.

विज्ञापन

रांची : कोरोना वायरस से आज पूरा विश्व त्रस्त हो चुका है, ऐसे में स्पेन से एक बहुत ही पोजिटिव और उत्साहवर्द्धन करने वाली खबर सामने आ रही है. प्रभात खबर डॉट कॉम से बात करते हुए लंदन में रहने वाले रांची के आनंद वर्मा ने बताया कि स्पेन में स्थिति गंभीर है, यहां आठ हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज पाये गये हैं. सरकार ने वहां ‘टोटल लॉक डाउन’ कर दिया है, लेकिन जब वहां कचड़ा उठाने और साफ-सफाई के लिए गाड़ी आती है तो लोग अपने घरों की खिड़कियां खोलकर राष्ट्रीय गीत गाते हैं. यह गायन ना सिर्फ उनकी एकजुटता को प्रदर्शित करता है, बल्कि उनके संकल्प को भी बताता है कि उनका देश इस महामारी से निपट लेगा और वे इस संकट से उबर जायेंगे.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से स्पेन में 8,744 लोग पीड़ित है. पिछले 24 घंटे में यहां एक हजार नये लोग इस बीमारी से संक्रमित हो गये हैं. अबतक 297 लोगों की मौत हो चुकी है. वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है. अकेले मैड्रिड में 4,665 केस पाये गये हैं. 46 मिलियन की आबादी घरों में कैद है. लोग सिर्फ जरूरी काम निपटाने खाद्य पदार्थ खरीदने और दवा लेने जा रहे हैं.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola