China Coronavirus: कोरोना के नये स्वरूप ने चीन में मचायी तबाही, मौत की संख्या में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसी भी खबर है कि अंतिम संस्कार के लिए भी लंबी कतार लग गयी है. अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है.
चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. एक ओर संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, तो दूसरी ओर से मौतों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रही है.
चीन में तेजी से बढ़ रही है कोरोना से मरने वालों की संख्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसी भी खबर है कि अंतिम संस्कार के लिए भी लंबी कतार लग गयी है. अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है.
चीन ने कहा, कोरोना में सांस संबंधी समस्या से हुईं मौतों को ही आधिकारिक आंकड़ों में दर्ज किया जाएगा
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चीन ने साफ कर दिया है कि कोरोना में श्वसन प्रणाली के विफल होने से होने वाली मौतों को ही आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाएगा.
Also Read: Coronavirus News: वायु प्रदूषण से 30 फीसदी बढ़ जाता है कोरोना वायरस का खतरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
कोरोना के नये स्वरूप ने चीन में मचायी तबाही
चीन में कोराना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप के नये उप-स्वरूपों से संबंधित संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, चीन वर्तमान में मुख्यत: अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन स्वरूप के दो उपस्वरूपों-बीए.5.2 और बीएफ.7 से प्रभावित है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस में केवल श्वसन प्रणाली के विफल होने से होने वाली मौतों को ही आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाएगा.
शून्य कोविड नीति के खिलाफ हुआ था चीन में भारी विरोध
कुछ दिनों पहले ही चीन में लोगों ने शी जिनपिंग के शून्य कोविड नीति के लिए खिलाफ सड़क पर उतर गये थे और भारी विरोध किया था. हिंसक विरोध को देखते हुए चीनी सरकार ने लॉकडाउन में ढील दे दी. हालांकि इसका खामियाजा आम लोगों को ही भुगतना पड़ा और आज चीन में कोरोना भारी तबाही मचा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










