दुनिया को डरा रहा Coronavirus के न्यू स्ट्रेन के क्या है Symptoms, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Dec 2020 5:59 PM

विज्ञापन

New Coronavirus Strain : कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर के लोगों में फैल रहे दहशत के बीच इस महामारी के खिलाफ जंग जीतने के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) लगने का पहला चरण भी शुरू हो चुका है. इन सबके बीच, कोरोना वायरस के एक नये वैरिएंट का कहर ब्रिट्रेन ( Britain ) और इंग्लैंड के कई हिस्सों में कहर बरपा रहा है. खास बात यह है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) का यह नया स्ट्रेन बाकी स्ट्रेनों से कहीं ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है.

विज्ञापन

New Coronavirus Strain : कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर के लोगों में फैल रहे दहशत के बीच इस महामारी के खिलाफ जंग जीतने के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) लगने का पहला चरण भी शुरू हो चुका है. इन सबके बीच, कोरोना वायरस के एक नये वैरिएंट का कहर ब्रिट्रेन ( Britain ) और इंग्लैंड के कई हिस्सों में कहर बरपा रहा है. खास बात यह है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) का यह नया स्ट्रेन बाकी स्ट्रेनों से कहीं ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है.

ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन VUI 202012/01 की पुष्टि ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. वैक्सीन के बाजार में आने की खबरों के बीच कोरोना का ये नया रूप एक बार फिर बड़ी मुश्किल लेकर सामने खड़ा हो गया है. कोरोना के इस ज्यादा खतरनाक स्ट्रेन मिलने से नयी आशंकाओं ने जन्म लिया है.

हालांकि, अब ब्रिटेन के अलावा भी 5 देशों में नये स्ट्रेन मिलने की पुष्टि हुई है. कोरोना का नया स्ट्रेन नॉर्दर्न आयरलैंड को छोड़ पूरे ब्रिटेन में फैला चुका है. लेकिन, इसका सबसे ज्यादा फैलाव लंदन, दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड और पूर्वी इंग्लैंड में देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि करीब आधे दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ अपने यातायात संपर्क तोड़ दिये हैं.

VUI-202012/01 से जुड़ी अहम बातें…

– कोरोना के नये स्ट्रेन VUI-202012/01 को लेकर शोधकर्ताओं का मानना है कि इस नये किस्म में कम से कम सत्रह बदलाव देखने को मिले हैं. इनमें सबसे बड़ा बदलाव स्पाइक प्रोटीन में देखने को मिला है. जानकारी के मुताबिक, स्पाइक प्रोटीन के जरिये ही वायरस हमारे शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करता है. कोरोना का नया स्ट्रेन कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले रोगियों में उभर रहा है.

– कोरोना वायरस के इस नये प्रकार को वीयूआई-202012/01 पहचान दी गयी है और यह प्रकार तेजी से महामारी फैला रहा है. फरवरी 2020 में यूरोप में डी614जी प्रकार का वायरस मिला था. फिलहाल पूरे विश्व में सबसे ज्यादा यही प्रकार मिलता है.

– हालांकि, अब तक इस बात की पुख्ता पुष्टि नहीं हुई है कि ये नया स्ट्रेन संक्रमण को और ज्यादा घातक बना सकता है. शुरुआत जांच के बाद वैज्ञानिकों का मानना है कि जो वैक्सीन आ रही हैं वो निश्चित रूप से इससे लड़ने में मददगार साबित होंगी.

न्यू स्ट्रेन के क्या हैं लक्षण

कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से प्रभावित मरीजों में इन सात लक्षणों के पाये जाने की बात सामने आ रही है.

– थकान
– भूख में कमी
– सरदर्द
– दस्त
– मानसिक भ्रम की स्थिति
– मांसपेशियों में दर्द
– त्वचा के लाल चकत्ते.

Also Read: दिल्‍ली में Corona Vaccine देने की तैयारियां पूरी! सीएम केजरीवाल बोले- पहले 51 लाख लोगों को लगेगा टीका

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola