Coronavirus : ईरान में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना की तैनाती, मरने वालों की संख्‍या 77 हुई

Updated:
विज्ञापन

Seoul: Soldiers wearing protective gear spray disinfectant in neighborhood alleyways as a precaution against the new coronavirus in Seoul, South Korea, Tuesday, March 3, 2020. AP/PTI(AP03-03-2020_000076A)

ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला खामनेई को सलाह देने वाले परिषद के एक सदस्य की मौत भी इस खतरनाक वायरस से हो गई

विज्ञापन

तेहरान : ईरान में भयानक कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 1,501 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. मंगलवार को 11 अन्‍य की मौत हुई है.

चीन के बाहर ईरान में इस वायरस से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सरकारी रेडियो ने बताया कि ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला खामनेई को सलाह देने वाले परिषद के एक सदस्य की मौत भी इस खतरनाक वायरस से हो गई.

कोरोना वायरस का शिकार हुए मोहम्मद मीरमोहम्मदी कार्य परिषद के सदस्य थे. ईरान में कई शीर्ष अधिकारी इस वायरस से पीड़ित हैं. इसमें ईरान के उप राष्ट्रपति मसुमेह एब्तेकार भी शामिल हैं. ईरान सरकार के प्रवक्ता अली राबेई ने टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से इस वायरस के बारे में बात की. उन्होंने कहा, अभी हमारे आगे दो सप्ताह का कठिन समय है.

खबर है ईरान के आम लोग गुस्से में हैं. उन्हें लगता है कि सरकार ने बीमारी से निपटने के लिए व्यापक तैयारी नहीं की. आरंभ में ईरान ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन अब ये विकराल रूप ले रहा है. इसको देखते हुए देश के तीन लाख सैनिकों को वायरस से निपटने के काम में लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola