Coronavirus In China: चीन में कोरोना विस्फोट, 25 करोड़ लोग संक्रमित, ICU में जगह नहीं, श्मशान में भी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus In China: चीन में कोरोना विस्फोट, 25 करोड़ लोग संक्रमित, ICU में जगह नहीं, श्मशान में भी भीड़

New York: Patients wearing face masks and personal protective equipment wait on line for COVID-19 testing outside Elmhurst Hospital Center, Friday, March 27, 2020, in New York. The new coronavirus causes mild or moderate symptoms for most people, but for some, especially older adults and people with existing health problems, it can cause more severe illness or death. AP/PTI(AP27-03-2020_000249A)

हांगकांग से प्रकाशित अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने खबर दी कि कथित तौर पर चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक लीक हुए दस्तावेज के अनुसार एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख लोग यानी करीब 17.56 प्रतिशत आबादी कोविड से प्रभावित हुई.

विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहां की स्थिति बेहद खराब बतायी जा रही है. अस्पतालों में लाखों की संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं और मुर्दाघर शवों से भरे पड़े हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीन में पिछले 20 दिनों में करीब 25 करोड़ नये मामले सामने आये हैं. सरकार ने अब प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंटरनेट अस्पताल खोलने की अनुमति दे दी है, ताकि चिकित्सा केंद्रों पर भार कम हो सके.

एक सप्ताह में तीन करोड़ से अधिक नये मामले

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चीन में इस सप्ताह कोरोना संक्रमण के लगभग तीन करोड़ 70 लाख नये मामले सामने आये. हांगकांग से प्रकाशित अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने खबर दी कि कथित तौर पर चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक लीक हुए दस्तावेज के अनुसार एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख लोग यानी करीब 17.56 प्रतिशत आबादी कोविड से प्रभावित हुई.

शून्य कोविड नीति में ढील के बाद बढ़ने लगे मामले

चीन में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक आयी बढ़ोतरी के पीछे इस महीने की शुरुआत में शून्य कोविड नीति में एकदम ढील दिए जाने को बताया जा रहा है. दो चीनी शहरों में स्वास्थ्य अधिकारी हर दिन लाखों मामलों की सूचना दे रहे हैं. स्वास्थ्य आयोग के प्रमुख बो ताओ के अनुसार, पूर्वी प्रांत शेडोंग के छिंगदाओ शहर में हर दिन लगभग 4,90,000-5,30,000 लोग संक्रमित हो रहे हैं.

Also Read: कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं भारतीयों में पर्याप्त इम्युनिटी, लेकिन सतर्कता जरूरी : रणदीप गुलेरिया

चीन में हर दिन 2,50,000 से 300,000 लोग हो रहे संक्रमित

अखबार के अनुसार, दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग के डोंगगुआन में शहर के स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हर दिन 2,50,000 से 300,000 लोग संक्रमित हो रहे हैं.

आईसीयू में जगह नहीं, शवदाह गृहों में भारी भीड़

चीन में कोरोना से हालात बेहद खराब हो चुके हैं. अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सभी अस्पताल करीब-करीब भरे हुए हैं. मरीजों को चीखते हुए देखा जा रहा है. अस्पतालों में बेड की कमी हो गयी है. यही नहीं चीनी शहर के शवदाह गृहों में भी शवों की भरमार है. बीजिंग के दक्षिण पश्चिम में स्थित छोटे शहरों और कस्बों में स्थित अस्पतालों के आपात वार्ड जरूरत से ज्यादा भरे हुए हैं.

मरीज फर्श और बेंच पर इलाज कराने के लिए मजबूर

गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से एंबुलेंस लौट रही हैं, तो मरीजों के बेचैन रिश्तेदार बिस्तरों की तलाश कर रहे हैं. बिस्तरों की कमी के कारण अस्पताल की बेंच और फर्श पर मरीजों को लिटाना पड़ रहा है.

चीन में 10 से 20 लाख लोगों की हो सकती है मौत

विशेषज्ञों ने जो अनुमान लगाया है, उससे दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि साल 2023 में चीन में 10 से 20 लाख लोगों की मौत होगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola