कोरोनावायरस से निपटने की दिशा में बड़ी सफलता, चीन ने किया वैक्सीन बनाने का दावा

दुनियाभर में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस के अब खात्मे का वक्त आ गया है. जी हां, चीन से एक अच्छी खबर आ रही है जहां वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है.
दुनियाभर में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस के अब खात्मे का वक्त आ गया है. जी हां, चीन से एक अच्छी खबर आ रही है जहां वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है. चीन ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचने के लिए एक वैक्सीन की खोज कर ली है. इस वैक्सीन को चीनी सेना की मेजर जनरल की टीम ने ईजाद करने का दावा किया है. यदि आपको याद हो तो इसी टीम ने कुछ साल पहले एसएआरएस (सार्स) और इबोला जैसे खतरनाक वायरस से बचने की वैक्सीन तैयार की थी.
चीनी सेना की मेडिकल टीम पिछले एक महीने से वुहान में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की मेडिकल विशेषज्ञ शेन वेई के नेतृत्व में इस वैक्सीन को तैयार करने में जुटी हुई थी. वैक्सीन तैयार करने की जानकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन ने दी है जिसके अनुसार शेन की टीम ने कोरोना वायरस की इस वैक्सीन को तैयार करने में सफलता पायी है.
भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड में कोरोना के नये मामलों की पुष्टि होने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को सभी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों से हरसंभव स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने और रोकथाम के उपायों को सुनिश्चित करने को कहा. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि ट्रांसमिशन के पहले सबूत पर तेजी से प्रतिक्रिया करने के लिये तैयार रहने पर होनी चाहिए.
कोरोना अब तक दुनियाभर के 77 देशों में पांव पसार चुका है. पहला मामला चीन में ही सामने आया था, इसलिए यह मान लिया गया कि वुहान के सी-फूड मार्केट से ही इसकी उत्पत्ति हुई. अब चीन दावा कर रहा है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह कहा जा सके कि उसके यहां से ही इसकी शुरुआत हुई.
कोरोना वायरस के लक्षण के साथ चीन आये 6,700 से अधिक यात्रियों की जांच की गयी है जिनमें से 75 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. चीनी सीमा शुल्क अधिकारियों ने मामले को लेीकर कहा कि नये पुष्ट मामलों से देश के स्वास्थ्य क्षेत्र पर और दबाव बढ़ गया है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि मंगलवार तक चीन मुख्यभूमि पर पुष्ट मामलों की संख्या 80,270 तक पहुंच गयी. इनमें से 2,981 लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










