चीन की जनसंख्या में लगातार दूसरे साल गिरावट, धीमा हो सकता है आर्थिक विकास! ड्रैगन को सता रहा यह डर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2024 11:36 AM
कभी अत्यधिक जनसंख्या के कारण एक संतान की नीति लागू करने वाला देश चीन में आज जनसंख्या तेजी से घट रही है. जन्म दर में कमी और मृत्यु दर इजाफा ड्रैगन के लिए बड़ा खतरा बनता जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यही हालत रही तो आने वाले दिनों में चीन की विकास रफ्तार भी इससे प्रभावित हो सकती है.
China Population: चीन में जनसंख्या का लगातार घटना चिंता का विषय बना हुआ है. मृत्यु दर में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन जन्म दर में कमी आ रही है. लगातार दूसरे साल चीन की आबादी में में कमी आई है. मृत्यु दर बढ़ने और जन्म दर कम होने के कारण साल 2023 में जनसंख्या 20 लाख कम हो गई है.सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक अभी देश की कुल जनसंख्या 1.4 अरब है. जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने कोविड-19 के प्रकोप के कारण मृतक संख्या में तेज बढ़ोतरी होने की आशंका जताई थी.
जनसंख्या में कमी चीन के लिए बड़ी चुनौती
चीन में जन्म दर में लगातार गिरावट आई है. यह गिरावट लंबे समय से ड्रैगन की आर्थिक और सामाजिक चुनौती बनी हुई है. जन्म दर में कमी के कारण चीन की औसत आबादी में बुजुर्ग की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस कारण वहां श्रमिकों की संख्या में कमी आ सकती है और समय के साथ आर्थिक विकास धीमा भी हो सकता है. इसके अलावा बड़ी संख्या में बुजुर्ग आबादी को सेवाएं देने से देश की क्षमता के लिए भी चुनौती पैदा हो सकती है.क्योंकि उनकी पेंशन, स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल की लागत आर्थिक विकास पर भारी दबाव बना सकती है.
तीव्र आर्थिक वृद्धि चीन के बड़े और सस्ते कार्यबल से हुआ संभव
बीते कुछ दशकों में चीन ने जिस तेजी से आर्थिक विकास किया है वो बड़ा और सस्ते कार्यबल का परिणाम है. लेकिन हाल के कुछ सालों में हालात बदले हैं. जनसंख्या में आ रही कमी के कारण कम श्रमिक उपलब्ध हो पा रहे हैं. इसके कारण विदेशी कंपनियां अपने उत्पादन के लिए चीन से इतर विकल्प तलाशने में लगे हैं. यह चीन के आर्थिक विकास मॉडल खतरे में डाल रहा है. हालांकि चीन के लिए थोड़ी राहत की बात यही है कि जन्म दर में लगातार सातवें साल गिरावट आने के बाद भी बीते सालों की तुलना में गिरावट इस बार कम है. पिछले साल लगभग 90 लाख बच्चों का जन्म हुआ था.
केवल एक संतान की नीति पड़ रही भारी
1960 के जिस दौर में चीन जनसंख्या विस्फोट की स्थिति से गुजर रहा था उस समय चीनी सरकार ने एक संतान की नीति लागू कर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की कोशिश की थी. हालांकि अब वहीं नीति चीन के विकास को प्रभावित कर सकती है. हालांकि सरकार ने 2016 में अपनी इस नीति को आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया था. साथ ही जन्म को प्रोत्साहित करने की भी कोशिश की है लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली है. चीन की जनसंख्या में लगातार कमी आई है. चीनी लोग देर से शादी कर रहे हैं. वहीं शिक्षा और लालन-पालन में अत्यधिक खर्च के कारण अधिकतर लोग अब भी एक ही संतान की नीति का पालन कर रहे हैं. भाषा इनपुट के साथ.
Also Read: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस में इस बार कौन होंगे चीफ गेस्ट? जानिए कैसे चुने जाते हैं मेहमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










