California Wildfire : हॉलीवुड स्टार के घर जलकर राख, सदमे में एक्टर-एक्ट्रेस, तबाही का मंजर देखें

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस में लगी आग

California Wildfire Video: लॉस एंजिलिस में लगी भीषण आग में कई हॉलीवुड स्टार के घर जलकर राख हो गए. इन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया.

विज्ञापन

California Wildfire : अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास भीषण आग लगी है. इसमें बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन सहित कई हॉलीवुड स्टार के घर जलकर राख हो चुके हैं. कैलिफोर्निया के दमकलकर्मी तेज हवाओं की वजह से इलाके में दूर-दूर तक फैल रही आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. इसकी वजह से कई मकान तबाह हो गए हैं और सड़कों पर ट्रैफिक जाम होता नजर आया. अब तक लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस का 45 साल पुराना घर बर्बाद

लॉस एंजिलिस में आग की इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया. आग मंगलवार रात हॉलीवुड बाउल के निकट और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से कुछ ही दूरी पर लगी. क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस ने बुधवार को एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि पेसिफिक पेलिसेड्स के पास उनका 45 साल पुराना घर बर्बाद हो चुका है. क्रिस्टल ने कहा, “जेनिस और मैं 1979 से इस घर में रह रहे थे. हमने अपने बच्चों के बच्चों का पालन-पोषण यहीं किया. हमपर दुखों का पहाड़ टूटा है, लेकिन अपने बच्चों और दोस्तों के प्यार के सहारे हम इस दुख से उबर जाएंगे. ऐसी उम्मीद है.”

हॉलीवुड के कई कार्यक्रम रद्द

आग लगने की घटना से करीब 72 घंटे पहले हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर चलने के लिए जमा हुए थे. गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समारोह का उत्साह भी ठंडा पड़ चुका था जिसके बाद आग लग गई. इसके अलावा ‘बैटर मैन’ और ‘द लास्ट शोगर्ल’ के प्रीमियर रद्द कर दिए गए. स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के नॉमिनेशन के ऐलान लाइव प्रोग्राम के बजाय प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई. एएफआई अवार्ड्स जैसे सप्ताहांत के कार्यक्रमों को भी रद्द किया जा चुका है.

ऑस्कर नॉमिनेशन दो दिन के लिए स्थगित

ऑस्कर नॉमिनेशन भी दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. अब यह 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. जंगल में लगी भीषण आग के कारण कई स्टार के घर तबाह हो गए. मूर का पासाडेना के पास अल्ताडेना इलाके में स्थित घर आग में जलकर राख हो गया. एक्ट्रेस-सिंगर ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं सदमे में हूं. मेरे बच्चों का स्कूल भी जलकर राख हो गया है. हमारे पसंदीदा रेस्तरां जल गए हैं.”

इन हॉलीवुड के स्टार के घर हो गए बर्बाद

“द प्रिंसेस ब्राइड” और कई अन्य फिल्मों के स्टार एल्वेस ने बुधवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा कि उनका परिवार सुरक्षित है, लेकिन आग में पैलिसेड्स स्थित उनका घर जल गया. एल्वेस ने लिखा, “दुख है कि हमने अपना घर खो दिया लेकिन शुक्र है कि हम इस विनाशकारी आग से बच गए.” हिल्टन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक न्यूज वीडियो क्लिप पोस्ट किया और अपना दर्द बयां किया. उन्होंने अपने छोटे बच्चों का जिक्र करते हुए कहा, “यह वह घर था, जिससे हमारी बहुत सारी पुरानी और खास यादें जुड़ी हैं.” इसके अलावा आग के कारण एक्ट्रेस जेमी ली कर्टिस, अभिनेता एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स और स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स वुड को भी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola