रूस की शैडो फ्लीट और ऊर्जा कारोबार पर ब्रिटेन ने कसा शिकंजा, लगाए 137 नए प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन
Vladimir Putin

Vladimir Putin

Britain: ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई नए प्रतिबंध लगाए हैं. इन प्रतिबंधों का मकसद रूस के तेल उद्योगों और शैडो फ्लीट ऑपरेशन पर दबाव बनाना है. ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जब पुतिन यूक्रेन के साथ शांति की बात को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो हम भी चुप नहीं बैठ सकते. हम हर तरह के प्रतिबंधों का इस्तेमाल करेंगे.

विज्ञापन

Britain: ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए 21 जुलाई को नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. इन नए प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य रूस के तेल उद्योग और शैडो फ्लीट ऑपरेशन पर दबाव बनाना है. प्रशासन का कहना है कि इन प्रतिबंधों का असर रूस की वॉर चेस्ट मतलब युद्ध के लिए धन जुटाने की क्षमता पर होगा. बताया जा रहा है कि ब्रिटेन ने यह कदम अमेरिका के 50-दिवसीय डेडलाइन के समर्थन में उठाया है. 50-दिवसीय डेडलाइन के तहत रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कर शांति की मांग की गई थी.

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की ओर से क्या कहा गया?

इन नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया. बयान में कहा गया है कि नए प्रतिबंधों के लिए 137 लक्ष्य निर्धारित किए गए. इनका उद्देश्य रूस के ऊर्जा सेक्टर को निशाना बनाना है. इसका असर राष्ट्रपति पुतिन की ऑयल इनकम पर पड़ेगा. दावा किया गया कि यह रूस के युद्ध के लिए फंडिंग का मुख्य स्रोतों में से एक है. “ब्रिटेन के मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रूस के ऑयल सेक्टर पर हर एक हमला यूक्रेन में शांति की ओर एक कदम है.

रूस को युद्ध के लिए मिल रही तेल की कमाई पर लगेगी रोक

ब्रिटेन ने दावा किया है कि रूस की 135 ऑयल टैंकरों वाली ‘शैडो फ्लीट’ ने 2024 की शुरुआत से अब तक करीब 24 बिलियन डॉलर का अवैध तेल विदेशों में भेजा है. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, “हमने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं जो पुतिन की इस छिपी हुई टैंकर फ्लीट को कमजोर करेंगे. इससे रूस को युद्ध के लिए मिल रही तेल की कमाई पर भी रोक लगेगी. जब पुतिन शांति की बात को नजरअंदाज करते हैं, तो हम भी चुप नहीं बैठ सकते. हम हर तरह के प्रतिबंधों का इस्तेमाल करेंगे.

यह भी पढ़े: Supreme Court: क्या तय होगी राष्ट्रपति और राज्यपाल के फैसलों की समयसीमा? सुप्रीम कोर्ट में इन 14 सवालों पर आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola