ब्रिटेन ने अमेरिका के एक्सएल बुली प्रजाति के कुत्तों पर लगाया बैन, जानिए क्यों पीएम सुनक ने लिया ऐसा फैसला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Sep 2023 9:02 PM
बुली नस्ल के कुत्ते के लगातार हो रहे हमले के बाद पीएम सुनक ने कहा कि अमेरिकी नस्ल का एक्सएल बुली कुत्ता हमारे समुदायों के लिए खतरा है. इससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है. जिसके बाद पीएम सुनक ने ब्रिटेन में अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया.
American XL Bully Dog Ban: अमेरिका के एक्सएल बुली प्रजाति के कुत्तों की अब ब्रिटेन में हो गई है नो एंट्री… अमेरिकन एक्सएल बुली नस्ल के कुत्ते के बढ़ते आतंक को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया है. शुक्रवार को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने अमेरिका के एक्सएल बुली प्रजाति के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया है. गौरतलब है कि काफी दिनों से एक्सएल बुली कुत्ते से जुड़े कई मामले सामने आते रहे हैं. जिसके बाद इस नस्ल के कुत्तों पर बैन लगाने की मांग बढ़ रही थी.
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने किया ट्वीट
इसी कड़ी में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि अब यह साफ हो गया है कि अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल का कुत्ता ब्रिटिश लोगों को लिए खतरनाक होता जा रहा है. इस कारण सरकार इस नस्ल के कुत्ते पर प्रतिबंध लगाती है. इस कदम से इसके हमले में कमी आएगी. गौरतलब है कि इसी कड़ी में ब्रिटेन के गृह सचिव ने कहा है कि कुत्तों की ये नस्ल खासतौर पर बच्चों के लिए काफी हमलावर है. कई बार बच्चों पर इस नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया था.
हमले में चली गई शख्स की जान, कई हो चुके हैं घायल
गौरतलब है कि अमेरिका के एक्सएल बुली प्रजाति के कुत्ते के हमले में कई ब्रिटिश नागरिक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. एक शख्स की तो जान तक चली गई. कई बच्चों पर भी इस प्रजाति के कुत्ते हमला कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस कुत्ते के हमले को लेकर कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. जिसके बाद बड़े पैमाने पर ब्रिटिश लोगों ने इसपर बैन लगाने की मांग कर रहे थे जिसके बाद ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक में इस प्रजाति के कुत्ते पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया है.
पीएम सुनक ने क्या कहा
इधर, बुली नस्ल के कुत्ते के लगातार हो रहे हमले के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक रिकॉर्ड किए संदेश में सुनक ने कहा कि अमेरिकी नस्ल का एक्सएल बुली कुत्ता हमारे समुदायों के लिए खतरा है. इससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है.जिसके बाद पीएम सुनक ने ब्रिटेन में अमेरिकी एक्सएल बुल नस्ल के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया.
It’s clear the American XL Bully dog is a danger to our communities.
I’ve ordered urgent work to define and ban this breed so we can end these violent attacks and keep people safe. pic.twitter.com/Qlxwme2UPQ
— Rishi Sunak (@RishiSunak) September 15, 2023
काफी खतरनाक होता है एक्सएल बुली नस्ल का कुत्ता
बता दें, अमेरिकन बुली केनेल क्लब नस्ल का कुत्ता एक्सएल बुली प्रजाति का कुत्ता बेहद खतरनाक होने के साथ-साथ कद काठी में काफी गठीला और मजबूत होता है. अपना भारी भरकम कद काठी के लिए इसकी दुनियाभर में अलग पहचान है. इसके साथ साथ इस नस्ल का कुत्ता बेहद आक्रामक होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










