बलूचिस्तान में बड़ा हमला, गाड़ियों के उड़े चीथड़े, 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Apr 2025 7:13 AM
BLA attack in Quetta
BLA Attack in Balochistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लंबे समय से हमले होते आ रहे हैं. प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी समेत कई अन्य अलगाववादी समूह यहां एक्टिव हैं. इस बार इस ग्रुप ने क्वेटा के नजदीक मार्गट इलाके में हमला किया है.
BLA Attack in Balochistan : बलूचिस्तान के क्वेटा के नजदीक मार्गट इलाके में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया गया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने रिमोट-कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए हमला किया और 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. BLA के अनुसार, इस हमले में पाक सेना की गाड़ियों के चीथड़े उड़ गए. यह हमला बलूच विद्रोहियों की बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है. मार्गट इलाका लंबे समय से बलूच विद्रोहियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है. ताजा हमले को लेकर पाकिस्तानी सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. BLA कई सालों से बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रही है. इसको लेकर हथियारबंद संघर्ष वह कर रही है और पाक सेना पर लगातार हमले करती रही है.
सुरक्षा वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट
इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहन के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस प्रमुख नवीद अहमद के अनुसार, यह हमला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुआ, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं.
यह भी पढ़ें : Indus River : मोदी ने पानी बंद किया तो खून का प्यासा हुआ बिलावल, भारत को दी धमकी, देखें वीडियो
पहले किसी भी समूह ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी तत्काल नहीं ली, लेकिन जातीय बलूच अलगाववादियों पर संदेह था, जो प्रांत के साथ देश के अन्य भागों में अक्सर सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाते हैं. गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक बयान में बम विस्फोट की घटना की निंदा की और देश में शांति बहाल करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि दी.
ट्रेन को कर लिया था हाईजैक BLA ने
11 मार्च को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. इसके बाद पूरे पाकिस्तान में खलबली मच गई थी. ट्रेन को दोपहर 1:30 बजे सिब्बी पहुंचना था, लेकिन बोलान के माशफाक टनल में उस पर हमला किया गया. यह हमला पूरे प्लान के तहत किया गया था. BLA के लड़ाके पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और हमले के लिए उन्होंने अपने सबसे घातक दस्तों (मजीद ब्रिगेड और फतेह यूनिट) की तेनाती की थी. हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










