ePaper

अंतरिक्ष में ऐसे कपड़े बदलते हैं एस्ट्रोनॉट्स! Video देखकर चौंक जाएंगे आप

Updated at : 28 Feb 2025 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video Space
Viral Video Space

Viral Video Space: अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन कैसा होता है ये सवाल हर किसी के मन में आता है. इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है जहां अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने पतलून पहनने का वीडियो शेयर किया है.

विज्ञापन

Viral Video Space: अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में कैसे जीते हैं की बार बड़ा सवाल बन जाता है. अपने रोज़मर्रा के कामों को भी मजेदार और अनोखे तरीके से करते हैं. हाल ही में नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जीरो ग्रेविटी में अपनी पतलून पहनने का अनोखा तरीका दिखा रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और यूजर्स इसकी खूब सराहना कर रहे हैं.

वीडियो में डॉन पेटिट हवा में तैरते हुए, एक सहारे की मदद से अपनी दोनों टांगों को एक साथ पतलून के सांचों में डालते हैं. इस मजेदार दृश्य में वह बड़े आराम से और शान से अपनी पतलून पहनते हैं, जैसे यह कोई रोज़मर्रा का काम हो. वीडियो में उन्होंने बस इतना ही लिखा है, “एक बार में दो पैर,” जो उनके इस अद्भुत प्रयास को दर्शाता है.

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये तो किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है,” जबकि दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “काश ऐसा धरती पर भी हो,” और एक और यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा, “ज्यादा हवा में मत उड़ो भाई, आना तो जमीन पर ही है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola