Watch Video: उड़ान भरते ही लैंडिंग गियर में लगी आग, प्लेन में 179 लोग, US में टला बड़ा हादसा

American Airlines: शनिवार को अमेरिका के एयरलाइंस विमान एए3023 में उड़ान भरने दौरान लैंडिंग गियर में आग लग गई. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है.
American Airlines: अमेरिका के एयरलाइंस विमान AA3023 में 27 जुलाई को डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के दौरान आग लग गई. लैंडिंग गियर में आग लगने के बाद विमान में सवार सभी 173 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विमान से काला धुआं निकल रहा है और यात्री विमान से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं.
गनीमत रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं. विमान की लैंडिंग के दौरान आग लगने की वजह से एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई, लेकिन एयरलाइंस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










