Afghanistan: रमजान के दौरान संगीत बजाने पर तालिबान ने महिला रेडियो स्टेशन को किया बैन

तालिबानियों ने महिला रेडियो स्टेशन को बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि रमजान के मौके पर जो संगीत बज रहे थे, वह उन्हें पसंद नहीं आया. यह जानकारी अल जजीरा ने दी है.
अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जा होने के बाद महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. महिला के खिलाफ कई कानून भी बनाये गये. ताजा मामला है कि तालिबान ने अफगानिस्तान में एक मात्र महिला रेडियो स्टेशन को बंद कर दिया गया है.
रमजान पर संगीत बजाने पर अफगानिस्तान में महिला रेडियो स्टेशन बंद
तालिबानियों ने महिला रेडियो स्टेशन को बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि रमजान के मौके पर जो संगीत बज रहे थे, वह उन्हें पसंद नहीं आया. यह जानकारी अल जजीरा ने दी है.
पिछले 10 साल से संचालित हो रहा था महिला रेडियो स्टेशन
सदाई बानोवन रेडियो स्टेशन अफगानिस्तान का एकमात्र महिला संचालित स्टेशन था, जो दस वर्षों तक प्रसारित हुआ. सदाई बानोवन का अर्थ महिलाओं की आवाज बताया जा रहा है.
Also Read: Afghanistan: तालिबान का बड़ा ऐलान, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में छात्राओं की एंट्री बैन
रेडियो स्टेशन में 8 में से 6 कर्मचारी महिलाएं थीं
तालिबानियों ने जिस महिला रेडियो स्टेशन को बंद कराया है, उसमें 8 में से 6 कर्मचारी महिलाएं थीं. सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक मोइजुद्दीन अहमदी ने कहा कि रेडियो स्टेशन ने रमजान के दौरान संगीत बजाकर बार-बार इस्लामिक अमीरात के कानूनों और नियमों का उल्लंघन किया. नतीजतन, स्टेशन बंद कर दिया गया था. अहमदी ने कहा, अगर यह रेडियो स्टेशन अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की नीति को स्वीकार करता है और गारंटी देता है कि वह ऐसी बात दोबारा नहीं दोहराएगा, तो हम इसे फिर से संचालित करने की अनुमति देंगे.
स्टेशन प्रबंधक ने आरोपों से किया इनकार
स्टेशन के प्रबंधक नाजिया सोरोश ने तालिबान के आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, रेडियो स्टेशन ने कोई भी कानूनों और नियमों का उल्लंघन नहीं किया है. उन्होंने बंद करने को साजिश बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










