अफगानिस्तान ने दूसरी बार पाकिस्तान सीमा पर की भारी गोलीबारी, महिलाएं और बच्चों समेत 15 घायल

अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी की. जिसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 15 लोग घायल हो गए. यह जानकारी पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलीबारी की खबर सामने आ रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गये हैं.
पाकिस्तान सीमा पर अफगानिस्तान ने की गोलीबारी
खबर है अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी की. जिसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 15 लोग घायल हो गए. यह जानकारी पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
एक सप्ताह में गोलीबारी की दूसरी घटना
बताया जा रहा है, अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर दूसरी बार गोलीबारी हुई है. अफगान सैनिकों ने इससे पहले 10 दिसंबर को भी ऐसा ही किया था, जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे. इस बार बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में गोलीबारी हुई है. जिसमें बच्चे और महिलाएं भी जख्मी हुईं. चमन के जिला मुख्यालय अस्पताल के डॉ अब्दुल मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि कम से कम 15 घायल नागरिकों को अस्पताल लाया गया.
Also Read: भारतीय सीमा में गलती से घुसा पाकिस्तानी बच्चा, BSF ने दरियादिली दिखाकर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा
पाकिस्तान ने की घटना की कड़ी निंदा
सीमा पर अफगानिस्तान द्वारा की गयी गोलीबारी की घटना की पाकिस्तान ने कड़ी निंदा की है. दूसरी ओर अफगानिस्तान के अधिकारियों ने भी इस घटना पर खेद व्यक्त की है.
सीमा पर बाड़ की मरम्मती के दौरान हुई झड़प
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बाड़ की मरम्मती के दौरान झड़प हुई. सीमा पर टीटीपी लड़ाकों और अफगानिस्तान तालिबान दोनों ने भारी मशीनगन और मोर्टार दागे.
Also Read: अफगानिस्तान में महिलाओं पर एक और पाबंदी, पार्क और जिम जाने पर तालिबानी शासन ने लगाया प्रतिबंध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










