तालिबान के खौफ से अपने बच्चों को कंटीले तारों पर फेंक रही हैं महिलाएं, काबुल एयरपोर्ट पर ऐसा है मंजर

Tatvan: Afghan migrants sit in the countryside in Tatvan, in Bitlis Province, eastern Turkey, Wednesday, Aug. 18, 2021. Turkey is concerned about increased migration across the Turkish-Iranian border as Afghans flee the Taliban advance in their country.AP/PTI(AP08_19_2021_000008B)
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से भागने की कोशिश करने वालों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गयी है, एक तो उन्हें तालिबान के आतंक का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वे जायें तो कहां जायें.
‘यह भयानक था, महिलाएं अपने बच्चों को कांटेदार तार पर फेंक रही थीं, सैनिकों से उन्हें पकड़ने के लिए कह रही थीं, ताकि उनकी जिंदगी बच जाये. कई बच्चे उन कांटेदार तारों में फंस गये.’ यह हालात अफगानिस्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद बने हैं. इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार ब्रिटिश सैनिकों ने इस घटना की जानकारी मीडिया को दी है.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से भागने की कोशिश करने वालों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गयी है, एक तो उन्हें तालिबान के आतंक का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वे जायें तो कहां जायें.
तालिबान के कब्जे के बाद काबुल हवाई अड्डे पर जो खौफनाक दृश्य उभरा उससे काफी हद तक दुनियावाले वाकिफ हैं. लेकिन काबुल हवाईअड्डे पर अपने बच्चों को बचाने की कोशिश में महिलाएं जिस तरह उन्हें कंटीले तारों की ओर उछाल रही है वह दिल दहलाने वाला है.
काबुल हवाई अड्डे पर देश से भागने की कोशिश कर रहे हजारों अफगानों से अमेरिकी और ब्रिटेन के सैनिकों को अलग के लिए कांटेदार तार लगा है, जहां से खड़ी होकर ये महिलाएं गुजारिश कर रही हैं.
ब्रिटिश सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उनके सैनिक रात में महिलाओं को अपने बच्चों को कांटेदार तारों पर फेंकते हुए देख कर रो रहे हैं, महिलाएं सैनिकों को उन्हें दूसरी तरफ पकड़ने के लिए कह रही हैं.
Also Read: अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात का गठन हुआ, जानें इमाम का बेटा हैबतुल्लाह अखुंदजादा कैसे बन गया तालिबान का चीफ
अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने यह जरूर कहा है कि किसी से बदला नहीं लिया जायेगा हमने सबको माफ कर दिया है. लेकिन शरिया कानून लागू करने की बात और उसका क्रूर चेहरा लोगों को डरा रहा है. तालिबान के खौफ से महिलाएं घरों में कैद हो गयी हैं और भविष्य को लेकर दहशत में हैं.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




