ePaper

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर भड़का चीनी मीडिया

Updated at : 05 Apr 2017 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर भड़का चीनी मीडिया

बीजिंग : चीन के सरकारी मीडिया ने आज कहा कि भारत चीन के संयम की सीमा को चुनौती देने के लिए दलाई लामा का कूटनीतिक इस्तेमाल कर रहा है. चीनी अखबार में धमकी दी गयी कि हो सकता है भारत ने अपने मूल हितों की रक्षा के बीजिंग के संकल्प का आकलन कम कर के […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के सरकारी मीडिया ने आज कहा कि भारत चीन के संयम की सीमा को चुनौती देने के लिए दलाई लामा का कूटनीतिक इस्तेमाल कर रहा है. चीनी अखबार में धमकी दी गयी कि हो सकता है भारत ने अपने मूल हितों की रक्षा के बीजिंग के संकल्प का आकलन कम कर के किया है. दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश में तवांग के दौरे पर चीन की यह प्रतिक्रिया सरकारी ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में आयी है.

ग्लोबल टाइम्स सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रकाशन का हिस्सा है और उसे कट्टर राष्ट्रवादी रुख के लिए जाना जाता है. गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू के कल के बयान के संदर्भ में लेख में कहा गया, ‘‘चील ने इस मुद्दे पर चिंता जाहिर की है, लेकिन नयी दिल्ली ने दावा किया कि चीन को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.” लेख में कहा गया, ‘‘यह बेतुका है.”

रिजीजू ने कहा है कि भारत कभी चीन के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता, ‘‘एक चीन” नीति का सम्मान करता है और इसलिए चीन को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप या दलाई लामा के दौरे का विरोध नहीं करना चाहिए. ‘‘दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश के दौरे में कोई राजनीति नहीं है. यह पूरी तरह धार्मिक है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola