अफगानिस्तान की धरती क्यों हो रही आतंकी वारदातों के कारण बेगुनाहों के खून से लाल !

नयी दिल्ली. अफगानिस्तान में आतंकी हमलों को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है, मगर हालात बदलने की बजाय गंभीर हो रहे हैं. मंगलवार को आत्मघाती आतंकी विस्फोट हुआ. इस बार वहां के सुप्रीम कोर्ट परिसर को निशाना बनाया गया और 19 लोग मारे गये. 41 लोग के घायल भी हुए. यह प्राथमिक सूचना है. आंकड़े […]
नयी दिल्ली. अफगानिस्तान में आतंकी हमलों को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है, मगर हालात बदलने की बजाय गंभीर हो रहे हैं. मंगलवार को आत्मघाती आतंकी विस्फोट हुआ. इस बार वहां के सुप्रीम कोर्ट परिसर को निशाना बनाया गया और 19 लोग मारे गये. 41 लोग के घायल भी हुए. यह प्राथमिक सूचना है. आंकड़े बढ़ भी सकते हैं.
दरअसल, इस तरह के हमलों में अाम अादमी मारे जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट कहती है कि अफगानिस्तान के हालात सुधर नहीं रहे. आतंकी संगठनों और सरकारी बल में आबादी के बीच संघर्ष हो रहा है और इसका शिकार आम आदमी हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने ऐसी घटनाओं में हताहतों की सूची 2009 से बना रहा है. इस सूची के मुताबिक आठ सालों में 24,841 लोग इन हमलों और संघार्षों में मारे गये और 45,347 लोग घायल हुए. 61 फीसदी मौतें की वजह इस्लामिक स्टेटे, तालिबानी और अन्य सरकार विरोधी संगठनों की कार्रवाई है, जबकि सरकार समर्थक बलों की कार्रवाई ने भी आम आदमी की जान ली. 24 फीसदी मौतें उनकी वजह से हुई है.
संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की रिपोर्ट कहती है कि 2015 और 2016 में इस तरह की वारदातों में आम आदमी के मरने की संख्या में इजाफा हुआ है. विश्व निकाय की रिपोर्ट कहती है कि ऐसी मौत की घटनाओं में 66 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. इनमें बच्चों की मौत में संख्या मेें 24 फीसदी इजाफा हुआ.
अफगानिस्तान में आतंकी और जवाबी कार्रवाई में 2016 में 590 लोग मारे गये और 250 लोग घायल हुए. साल 2017 भी इससे अछूता नहीं रहा. मंगलवार को भी आतंकी आत्मघाती विस्फाेट हुआ और 19 लोगों की जान चली गयी.
अफगानिस्तान भी पाकिस्तानी आतंकवाद का शिकार है. इस मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की दुनिया भर में कोशिशे चल रही हैं. भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान ने तो सार्क समिट का बॉयकॉट इसी कारण किया. बांग्लादेश ने कहा है था कि पाकिस्तान उसके अंदरूनी मसलों में अपना दखल बढ़ा रहा है. वहीं पाकिस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान मानता रहा है कि पाकिस्तान ने उसके ऊपर आतंकवाद थोपा है. भूटान भी पीछे नहीं है. वह भी मानता है कि पाकिस्तान पूरे क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है. अमेरिका ने इसे लेकर पाक को चेताया है. कुबैत ने अपने यहां पाकिस्तानियों को आने से रोकने के लिए वीजा देने पर प्रतिबंध लगा दिया.
बहरहाल, पाकिस्तान का पड़ोसी देश अफगानिस्तान की धरती आज फिर आतंकी विस्फोट के कारण अपने आम नागरिकों के खून से लाल हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




