साइबेरिया में रुसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत : जांचकर्ता

Published at :22 Oct 2016 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
साइबेरिया में रुसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत : जांचकर्ता

मॉस्को: पश्चिमोत्तर साइबेरिया में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. रुस की जांच समिति ने आज यह जानकारी दी.जांचकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि 22 लोगों को लेकर जा रहा एमआई-8 हेलीकॉप्टर कल रात नोवी उरेंगो शहर के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ‘‘प्रारंभिक […]

विज्ञापन

मॉस्को: पश्चिमोत्तर साइबेरिया में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. रुस की जांच समिति ने आज यह जानकारी दी.जांचकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि 22 लोगों को लेकर जा रहा एमआई-8 हेलीकॉप्टर कल रात नोवी उरेंगो शहर के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ‘‘प्रारंभिक आंकडों के अनुसार दुर्घटनास्थल पर 19 लोगों की मौत हो गई.” उन्होंने बताया कि साइबेरिया के क्रास्नोयार्स्क से यामालो नेनेत्स्की क्षेत्र के उरेंगो जा रहा था लेकिन वह भारतीय समयानुसार कल साढे सात बजे से लेकर साढे आठ बजे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

आपात स्थिति मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने कहा कि यह सूचित किया गया है कि नोवी उरेंगो के बाहर करीब 80 किलोमीटर दूर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ लेकिन किसी के हताहत होने की शुरुआत में कोई सूचना नहीं मिली थी.मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराने वाले कर्मी दुर्घनास्थल पर भेजे गए हैं और वे मलबे से तीन लोगों को बचाने में सफल रहे.
जांचकर्ताओं ने बताया कि जीवित बचे लोगों को नोवी उरेंगो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जांच समिति ने कहा कि संभवत: उडान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, किसी मशीनी समस्या या खराब मौसम के कारण यह दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि संभावित उल्लंघनों की जांच करने के लिए आपराधिक जांच शुरु की गई है.आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि कोहरे एवं मुश्किल दृश्यता के कारण दुर्घटनास्थल का पता लगाने और बचाव अभियान में मुश्किल हुई.पश्चिमी साइबेरिया के इगारका में पिछले साल हुए इसी प्रकार के हेलीकॉप्टर हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola