जासूसी के लिए एमनेस्टी बरसा अमेरिका पर,कहा भारत में भी है यह समस्या

दावोस : दुनिया भर में लोगों की जासूसी करने की अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करते हुए मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिकीकरण और मोबाइल फोनों के व्यापक उपयोग से आम आदमी की निजता का उल्लंघन करना बहुत आसान हो गया है लेकिन जायज कारणों के बिना ऐसा नहीं किया जाना […]
दावोस : दुनिया भर में लोगों की जासूसी करने की अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करते हुए मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिकीकरण और मोबाइल फोनों के व्यापक उपयोग से आम आदमी की निजता का उल्लंघन करना बहुत आसान हो गया है लेकिन जायज कारणों के बिना ऐसा नहीं किया जाना चाहिए. एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव सलिल शेट्टी ने बताया ‘‘भारत में यह समस्या गंभीर हो रही है जो कि जासूसी अभियानों के लिए अमेरिका की अपनी आलोचना को सही बताता है किन्तु उसे अपने यहां भी ऐसा नहीं करना चाहिए.’’
विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक से अलग शेट्टी ने कहा कि ‘‘जहां तक दुनिया भर में आम आदमी के अधिकारों का सवाल है तो अमेरिकी सरकार से जुड़ी ‘बिग ब्रदर’ की समस्या उसी तरह का एक बड़ा मुद्दा बन गई है जैसा कि 60 और 70 के दशक में मानवाधिकारों का और 70 तथा 80 के दशक में महिलाओं के अधिकारों का मुद्दा था. उन्होंने कहा ‘‘एक ओर तो मोबाइल फोन स्वाभाविक तौर पर बेहद उपयोगी हैं लेकिन दूसरी ओर इनकी वजह से ऐसी स्थिति भी पैदा हुई है कि सरकार तथा कंपनियां आप पर नजर रख सकती हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










