म्यामां में भीड़ ने ली कम से कम 40 मुस्लिमों की जान

Published at :24 Jan 2014 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
म्यामां में भीड़ ने ली कम से कम 40 मुस्लिमों की जान

यंगून: एक मानवाधिकार संगठन ने चश्मदीदों और स्थानीय सूत्रों के एक बड़े नेटवर्क के हवाले से कहा है कि पिछले हफ्ते पश्चिमी म्यामां के एक गांव में बौद्धों की एक भीड़ ने कम से कम 40 मुस्लिमों की जान ले ली. सरकार ने पुरजोर तरीके से इस बात से इनकार किया है कि किसी की […]

विज्ञापन

यंगून: एक मानवाधिकार संगठन ने चश्मदीदों और स्थानीय सूत्रों के एक बड़े नेटवर्क के हवाले से कहा है कि पिछले हफ्ते पश्चिमी म्यामां के एक गांव में बौद्धों की एक भीड़ ने कम से कम 40 मुस्लिमों की जान ले ली.

सरकार ने पुरजोर तरीके से इस बात से इनकार किया है कि किसी की मौत हुई है. सरकार ने सिर्फ यह माना है कि रोहिंग्या मुस्लिम ग्रामीणों द्वारा एक पुलिस साज्रेंट पर हमला किया गया. हालांकि, जनसंहार के सबूतों में इजाफा हो रहा है.

‘फोर्टिफाई राइट्स’ के कार्यकारी निदेशक मैथ्यु स्मिथ ने उत्तरी राखिने राज्य के दू चार यार तान गांव में मानवीय सहायता के लिए काम करने वाले लोगों, स्वतंत्र पर्यवेक्षकों एवं पत्रकारों को आसानी से जाने देने की अपील सरकार से की है. 14 जनवरी की घटना के बाद यह गांव पूरी तरह खाली हो गया है और उसके बाद से सील कर दिया गया है.स्मिथ ने कहा कि कल तक परित्यक्त घरों में कुछ लाशें पड़ी हुई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola