अमेरिका में प्रत्येक पांच में से एक महिला होती है बलात्कार की शिकार:रिपोर्ट

Published at :23 Jan 2014 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में प्रत्येक पांच में से एक महिला होती है बलात्कार की शिकार:रिपोर्ट

वाशिंगटन : अमेरिका में प्रत्येक पांच में से करीब एक महिला अपने जीवनकाल में बलात्कार का शिकार होती है और आधी से अधिक ऐसी महिलाएं 18 साल की उम्र से पूर्व ही इस हमले का सामना करती हैं. व्हाइट हाउस की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में प्रत्येक पांच में से करीब एक महिला अपने जीवनकाल में बलात्कार का शिकार होती है और आधी से अधिक ऐसी महिलाएं 18 साल की उम्र से पूर्व ही इस हमले का सामना करती हैं. व्हाइट हाउस की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी वर्गो , नस्लों और देशों की महिलाओं को निशाना बनाया जाता है लेकिन कुछ महिलाएं अन्य के मुकाबले इस प्रकार के हमलों की अधिक शिकार होती हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 33.5 फीसदी बहुनस्लीय महिलाओं से बलात्कार किया गया जबकि अमेरिकी भारतीय मूल और अलास्का नेटिव 27 फीसदी महिलाओं को हवस का शिकार बनाया। इसमें 15 फीसदी हिस्पैनिक , 22 फीसदी अश्वेत और 19 फीसदी श्वेत महिलाएं इस प्रकार के हमलों की जद में आयी.कल जारी की गयी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बलात्कार की शिकार होने वाली अधिकतर महिलाओं पर उनके परिचितों ने यह हमला किया और 98 फीसदी हमलावर पुरुष थे.

रिपोर्ट बताती है कि करीब दो करोड़ 20 लाख अमेरिकी महिलाओं और 16 लाख पुरुषों को अपने जीवनकाल में बलात्कार का शिकार होना पड़ा है. व्हाइट हाउस कौंसिल की राष्ट्रपति बराक ओबामा की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट स्तर की बैठक से पूर्व व्हाइट हाउस ने यह रिपोर्ट जारी की गयी.बाद में ओबामा ने प्रेजीडेंशियल मैमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए जिसमें छात्राओं को यौन हमलों से बचाने के लिए एक कार्यकाल के गठन का प्रावधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola