पाकिस्तान के पेशावर शहर में बम निष्क्रिय किया गया

Published at :23 Jan 2014 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर शहर में बम निष्क्रिय किया गया

पेशावर : बम निरोधक दस्ते ने आज पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित पेशावर शहर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक पांच किलोग्राम के बम(आईईडी )को निष्क्रिय कर एक आतंकी षडयंत्र को नाकाम कर दिया.पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बम के बारे में सूचना प्राप्त हुई, फौरन बम […]

विज्ञापन

पेशावर : बम निरोधक दस्ते ने आज पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित पेशावर शहर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक पांच किलोग्राम के बम(आईईडी )को निष्क्रिय कर एक आतंकी षडयंत्र को नाकाम कर दिया.पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बम के बारे में सूचना प्राप्त हुई, फौरन बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया.

उन्होंने बताया कि यह दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और इसने इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया.पुलिस ने कहा कि यह आईईडी एक टाइमर के साथ फिट किया गया था और इसका वजन पांच किलोग्राम था.उन्होंने बताया कि इस इलाके को पुलिस ने घेर लिया गया है, क्योंकि मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola