राकेश खुराना प्रतिष्ठित हार्वर्ड कालेज के डीन पद के लिए नामित

Published at :23 Jan 2014 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
राकेश खुराना प्रतिष्ठित हार्वर्ड कालेज के डीन पद के लिए नामित

न्यूयार्क : भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर राकेश खुराना को प्रतिष्ठित हार्वर्ड कालेज का डीन नियुक्त किया गया है. विश्व के प्रतिष्ठित कालेजों में भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविदों के योगदान की कड़ी में अब प्रोफेसर खुराना का नाम भी शामिल हो गया है. 46 वर्षीय खुराना इस समय हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर आफ लीडरशिप , […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर राकेश खुराना को प्रतिष्ठित हार्वर्ड कालेज का डीन नियुक्त किया गया है. विश्व के प्रतिष्ठित कालेजों में भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविदों के योगदान की कड़ी में अब प्रोफेसर खुराना का नाम भी शामिल हो गया है.

46 वर्षीय खुराना इस समय हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर आफ लीडरशिप , फैकल्टी आफ आर्ट्स एंड साइंसेज में सोशोलोजी के प्रोफेसर तथा हार्वर्ड में ही कैबोट हाउस के सह संयोजक हैं. नए पद पर नियुक्ति के जरिए वह एवलीन हेमोंड्स का स्थान लेंगे. हार्वर्ड कालेज , हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के भीतर ही है जो अंडरग्रेज्यूट स्तर की डिग्रियां प्रदान करता है.

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के भारत में पैदा हुए डीन नितिन नोहरिया ने भी खुराना की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनका इस पद के लिए चयन उनकी योग्यता, उनके कौशल , उनकी दूरदृष्टि तथा एक शिक्षाविद के रुप में उनकी महारत का परिचायक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola