2035 तक दुनिया में कोई गरीब देश नहीं होगा : बिल गेट्स

नयी दिल्ली: विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति बिल गेट्स ने कहा है कि दुनिया में 2035 तक कोई गरीब देश नहीं होगा क्योंकि कई देश दूसरे धनी देशों में हुई नई खोजों से लाभान्वित होंगे. गेट्स ने आज प्रकाशित बिल एवं मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन के वार्षिक पत्र में कहा, मुझे इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त […]
नयी दिल्ली: विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति बिल गेट्स ने कहा है कि दुनिया में 2035 तक कोई गरीब देश नहीं होगा क्योंकि कई देश दूसरे धनी देशों में हुई नई खोजों से लाभान्वित होंगे.
गेट्स ने आज प्रकाशित बिल एवं मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन के वार्षिक पत्र में कहा, मुझे इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं कि मैं एक अनुमान व्यक्त कर रहा हूं. वर्ष 2035 तक दुनिया में लगभग कोई भी देश गरीब :मौजूदा परिभाषाओं के हिसाब से: नहीं रह जायेगा. उन्होंने कहा, लगभग सभी देश उस स्थिति में होंगे जिसे हम अभी निम्न मध्यम आय अथवा धनी देश कहते हैं.
देशों को अपने सबसे ज्यादा उत्पादक पड़ोसी देशों से सीखने को मिलेगा और वे नये टीका, अच्छे बीज और डिजिटल क्रांति जैसे खोजों से लाभान्वित होंगे. शिक्षा के विस्तार के साथ उनकी श्रम शक्तियां नये निवेशों को आकर्षित करेंगी. वर्ष 2035 तक अधिकांश देशों में चीन के मौजूदा स्तर के मुकाबले कहीं अधिक प्रति व्यक्ति आय होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










