श्रीलंका में 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Published at :21 Jan 2014 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका में 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रुप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 25 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार किया.नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वर्नाकुलसूर्या ने बताया कि 25 भारतीय मछुआरों को तड़के जाफना के डेल्फ्ट द्वीप में गिरफ्तार किया गया. उनकी छह नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है. […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रुप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 25 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार किया.नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वर्नाकुलसूर्या ने बताया कि 25 भारतीय मछुआरों को तड़के जाफना के डेल्फ्ट द्वीप में गिरफ्तार किया गया. उनकी छह नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है. मछुआरों को पुलिस के हवाले किया जाएगा.

इन मछुआरों को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है जब मछुआरों संबंधी मुद्दे पर भारत के कृषि मंत्री शरद पवार और श्रीलंका के मत्स्य एवं जल संसाधन मंत्री रजिता सेनारत्ने के बीच पिछले सप्ताह बातचीत हुई थी. दोनों देशों ने वार्ता के बाद गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों को रिहा करने और उनकी नौकाओं को लौटाने का निर्णय लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola