अमेरिका अपने नागरिक को मुक्त कराने के लिए उत्तर कोरिया भेजेगा दूत

Published at :21 Jan 2014 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका अपने नागरिक को मुक्त कराने के लिए उत्तर कोरिया भेजेगा दूत

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह जेल में बंद अमेरिकी नागरिक को मुक्त कराने के लिए अपने एक दूत को उत्तर कोरिया भेजने को तैयार है. जेल में बंद अमेरिकी नागरिक ने संवाददाताओं के सामने घर जाने की गुहार लगाई थी. पेशे से टूर ऑपरेटर ( यात्रासंचालक )केनीथ बी को नवंबर 2012 में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह जेल में बंद अमेरिकी नागरिक को मुक्त कराने के लिए अपने एक दूत को उत्तर कोरिया भेजने को तैयार है. जेल में बंद अमेरिकी नागरिक ने संवाददाताओं के सामने घर जाने की गुहार लगाई थी.

पेशे से टूर ऑपरेटर ( यात्रासंचालक )केनीथ बी को नवंबर 2012 में गिरफ्तार किया गया था. उसने सार्वजनिक रुप से अपनी गलती स्वीकारी थी. अमूमन विदेशी नागरिकों को रिहा कराने के संबंध में यह देश इसे एक शर्त के रुप में प्रयोग करता है.

विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा कि अमेरिका बी के स्वास्थ्य को लेकर ‘‘चिंतित’’ है और उनकी रिहाई के लिए पूरी ‘‘सक्रियता’’ से जुटा हुआ है.साकी ने उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया :डीपीआरके: का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम डीपीआरके अधिकारियों से बी को माफ करने और उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं.’’एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि संवाददाताओं को संबोधित करने के लिए बी को छूट का फैसला संकेत है कि वे रिहा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola