पॉप गायकों ने मिशेल के जन्मदिन को किया संगीतमय

Published at :20 Jan 2014 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
पॉप गायकों ने मिशेल के जन्मदिन को किया संगीतमय

वाशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के 50 वें जन्म दिन के मौके पर पॉप स्टार बियोंस और स्टीव वंडर ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा, वहीं सारी रात चली पार्टी में पति बराक ओबामा भी थिरकते नजर आए. शिकागो ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ओबामा और उनकी बेटियां मालिया […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के 50 वें जन्म दिन के मौके पर पॉप स्टार बियोंस और स्टीव वंडर ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा, वहीं सारी रात चली पार्टी में पति बराक ओबामा भी थिरकते नजर आए. शिकागो ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ओबामा और उनकी बेटियां मालिया और साशा के अलावा पारिवारिक मित्र, अधिकारी, कलाकार, एथलीट, कारोबारी और अधिक मात्रामें चंदा देने वाले लोग भी पार्टी में शामिल हुए.

बियोंस, जॉन लिजेंड और स्टीव वंडर ने व्हाइट हाउस में अपनी धुन पेश की. हालांकि, इस कार्यक्रम में प्रेस को प्रवेश की इजाजत नहीं थी और व्हाइट हाउस ने इसकी कोई अतिथि सूची या कोई अन्य ब्योरा जारी नहीं किया है.सीएनएन की खबर के मुताबिक अतिथियों ने नाश्ता किया और शराब पी. ओबामा ने पार्टी में अपनी पत्नी के बारे में कहा कि मिशेल एक बेहतरीन मां और पत्नी हैं, जिसने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola