चीनी हवाई अड्डे पर हमलावर ने चाकू से तीन लोगों को किया घायल

Published at :20 Jan 2014 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
चीनी हवाई अड्डे पर हमलावर ने चाकू से तीन लोगों को किया घायल

बीजिंग : उत्तर पश्चिमी चीन में आज हवाई अड्डे पर चाकू लहराते हुए घुसे एक व्यक्ति ने तीन सुरक्षा कर्मचारियों को घायल कर दिया.बताया जाता है कि यह व्यक्ति गानझोउ प्रांत की राजधानी लांझू में हवाई अड्डे के सुरक्षा जांच केंद्र पर तेजी से घुसा और लोगों पर हमला शुरु कर दिया. सुरक्षाकर्मियों ने उस […]

विज्ञापन

बीजिंग : उत्तर पश्चिमी चीन में आज हवाई अड्डे पर चाकू लहराते हुए घुसे एक व्यक्ति ने तीन सुरक्षा कर्मचारियों को घायल कर दिया.बताया जाता है कि यह व्यक्ति गानझोउ प्रांत की राजधानी लांझू में हवाई अड्डे के सुरक्षा जांच केंद्र पर तेजी से घुसा और लोगों पर हमला शुरु कर दिया.

सुरक्षाकर्मियों ने उस पर जल्द ही काबू पा लिया. हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं की गयी है.पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. हालांकि हमले का कारण अभी पता नहीं चला है. शिन्हुआ संवाद समिति ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि चीन में असंतुष्ट लोगों द्वारा इस प्रकार के हमलों की घटनाएं हाल में बढ़ गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola