सूडानी सेना ने संयुक्त राष्ट्र परिसर में बलात प्रवेश की कोशिश की

संयुक्त राष्ट्र : विपक्षी विद्रोहियों के कब्जे से एक प्रमुख शहर छुड़ाने के बाद दक्षिण सूडान के सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की ,जहां हजारों नागरिक आश्रय लिए हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्के ने घटना की निंदा करते हुये कहा कि सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और […]
संयुक्त राष्ट्र : विपक्षी विद्रोहियों के कब्जे से एक प्रमुख शहर छुड़ाने के बाद दक्षिण सूडान के सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की ,जहां हजारों नागरिक आश्रय लिए हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्के ने घटना की निंदा करते हुये कहा कि सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी सैेनिकों ने बोर स्थित परिसर में घुसने का प्रयास करके संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को धमकाया.
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि उन्हें सूडान के दोनों पक्षों से लगातार धमकियां मिल रही हैं. मिशन ने देश भर के करीब हजारों नागरिकों को अपने परिसर में पनाह दी हुयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










