मेहर तरार बोलीं, साजिश का शिकार बनी हूं

इस्लामाबाद: शशि थरुर से जुड़े विवाद के केंद्र में आईं पाकिस्तानी पत्रकार महर तरार ने दावा किया है कि सुनंदा पुष्कर की शादीशुदा जिंदगी की परेशानी में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और वह ‘साजिश का शिकार’ हुई हैं. बीते शुक्रवार को थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद तरार ने ट्विटर पर […]
इस्लामाबाद: शशि थरुर से जुड़े विवाद के केंद्र में आईं पाकिस्तानी पत्रकार महर तरार ने दावा किया है कि सुनंदा पुष्कर की शादीशुदा जिंदगी की परेशानी में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और वह ‘साजिश का शिकार’ हुई हैं.
बीते शुक्रवार को थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद तरार ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर जलती हुई मोमबत्ती की तस्वीर डाल दी. उनका कहना है कि वह थरुर से सिर्फ दो बार मिली हैं. पिछली बार अप्रैल में पहली मुलाकात भारत में हुई. इसके बाद जून में दूसरी मुलाकात दुबई में हुई.
उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने एक लेख लिखा जिसमें उनका (थरुर का) जिक्र था तो शायद उनकी पत्नी को यह अच्छा नहीं लगा कि उस औरत को वह जानती तक नहीं हैं और उसने उनके पति की खूब बड़ाई की है. इसलिए उन्होंने उनसे कहा कि वह मुझे बात करना बंद कर दें. इसके बावजूद वह मुझे ट्विटर पर फॉलो करते रहे और इसके बाद उन्होंने कहा कि उसे (महर) फॉलो करना भी बंद करो.’’ पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्हें उनके पति के साथ फोन और ईमेल के जरिए मेरे बातचीत करने से परेशानी क्यों थी. उनके साथ मैंने जो बातचीत की है, वह दुनिया में कहीं भी किसी के साथ कर सकती हूं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










