जासूसी संबंधी प्रतिबद्धताओं का पालन करें ओबामा : यूरोपीय संघ

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ ने फोन पर बातचीत संबंधी आंकड़ों के संग्रहण में सुधार करने के, राष्ट्रपति बराक ओबामा के वादे को एक सही कदम बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति से यह अपील भी की कि वे इस प्रतिबद्धता को कानूनी रुप दें. ओबामा ने कल अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की फोन पर बातचीत की निगरानी […]
ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ ने फोन पर बातचीत संबंधी आंकड़ों के संग्रहण में सुधार करने के, राष्ट्रपति बराक ओबामा के वादे को एक सही कदम बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति से यह अपील भी की कि वे इस प्रतिबद्धता को कानूनी रुप दें.
ओबामा ने कल अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की फोन पर बातचीत की निगरानी संबंधी पहुंच सीमित कर दी लेकिन यह तर्क दिया कि अमेरिका को आतंकवादियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर आंकड़ों का संग्रहण करते रहना चाहिए.
निगरानी कार्यकमों के बारे में एडवर्ड स्नोडेन द्वारा किए गए खुलासे पर मचे कोहराम को शांत करने के लिए अपने संबोधन में ओबामा ने कहा कि मित्र देशों के नेताओं की खुफिया टैपिंग रोकी जाएगी जबकि आंकड़ों के अमेरिकी संग्रहण के दायरे में आए विदेशियों को नई सुरक्षा दी जाएगी.
खास तौर पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल इस बात से बेहद नाराज हुईं कि एनएसए ने लंबे समय तक उनके मोबाइल फोन पर होने वाली बातचीत की निगरानी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










