पाक:ट्रेन में विस्फोट,3 की मौत

Published at :17 Jan 2014 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
पाक:ट्रेन में विस्फोट,3 की मौत

कराची : मध्य पाकिस्तान में आज एक यात्री ट्रेन में विस्फोट होने से उसके सात डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कम से कम 3 लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए. रेलवे स्टेशन के मुख्य नियंत्रक नसीम अहमद डोगर ने बताया कि विस्फोट से खुशहाल खान खट्टक एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे […]

विज्ञापन

कराची : मध्य पाकिस्तान में आज एक यात्री ट्रेन में विस्फोट होने से उसके सात डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कम से कम 3 लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए. रेलवे स्टेशन के मुख्य नियंत्रक नसीम अहमद डोगर ने बताया कि विस्फोट से खुशहाल खान खट्टक एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए.

बताया जाता है कि जब विस्फोट हुआ, उस समय ट्रेन 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पेशावर से कराची जा रही थी. पाकिस्तान रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि विस्फोट के कारण ट्रेन की तेल टंकी क्षतिग्रस्त हो गयी. विस्फोट की वजह से पटरी में बढ़ा गड्ढा बन गया जिससे कारण बचाव कार्य में दिक्कत हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola