गलती से चार वर्षीय लड़की के हाथों हो गई भाई की हत्या

Published at :17 Jan 2014 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
गलती से चार वर्षीय लड़की के हाथों हो गई भाई की हत्या

शिकागो : अमेरिका में बच्चों के हाथों गोलीबारी की एक और घटना में चार साल की एक लड़की ने बंदूक से खेलते समय गोली चला दी जिससे उसी की उम्र के उसके रिश्ते के एक भाई की मौत हो गयी. गोलीबारी की यह घटना कल डेट्रॉइट में उस समय हुई जब लड़की शहर के पूर्वी […]

विज्ञापन

शिकागो : अमेरिका में बच्चों के हाथों गोलीबारी की एक और घटना में चार साल की एक लड़की ने बंदूक से खेलते समय गोली चला दी जिससे उसी की उम्र के उसके रिश्ते के एक भाई की मौत हो गयी.

गोलीबारी की यह घटना कल डेट्रॉइट में उस समय हुई जब लड़की शहर के पूर्वी इलाके में स्थित अपने घर में लड़के के साथ खेल रही थी. डेट्रॉइट उप प्रमुख रॉडने जानसन ने बताया कि जिस समय यह घटना हुयी उस समय वहां तीन बच्चे मौजूद थे. वे सभी आपस में रिश्ते के भाई-बहन थे. तीसरे बच्चे की उम्र पांच साल है.

डेट्रॉइट पुलिस के सूचना अधिकारी एडम मडेरा ने बताया कि बच्चे को बिस्तर के नीचे एक बंदूक मिली. उन्होंने उसे निकाल लिया और उससे खेलने लगे. मडेरा के हवाले से सीएनएन ने खबर दी है कि अभी यह जांच का प्रारंभिक चरण है और यह एक दुखद घटना प्रतीत होती है. जानसन ने बताया कि घर में एक बड़ा व्यक्ति मौजूद था लेकिन वह परिवार का दोस्त था और बच्चों से उसका संबंध नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola