66 यात्रि‍यों को पेरिस से काहिरा ले जा रहा मिस्र का विमान क्रैश, VIDEO

Published at :19 May 2016 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
66 यात्रि‍यों को पेरिस से काहिरा ले जा रहा मिस्र का विमान क्रैश, VIDEO

काहिरा : पेरिस से 69 यात्रियों को लेकर काहिरा जा रही इजिप्ट एयरलांइस की फ्लाइट MS804 क्रैश हो गई है. स्थानीय समयानुसार 23:09 बजे (0239 आईएसटी) पर विमान उडान संख्या एमएस804 पेरिस से काहिरा रवाना हुआ (और) रडार से संपर्क टूट गया था. उस समय विमान 37,000 फुट (11,000 मीटर) उंचाई पर था. एयरलाइन ने […]

विज्ञापन

काहिरा : पेरिस से 69 यात्रियों को लेकर काहिरा जा रही इजिप्ट एयरलांइस की फ्लाइट MS804 क्रैश हो गई है. स्थानीय समयानुसार 23:09 बजे (0239 आईएसटी) पर विमान उडान संख्या एमएस804 पेरिस से काहिरा रवाना हुआ (और) रडार से संपर्क टूट गया था. उस समय विमान 37,000 फुट (11,000 मीटर) उंचाई पर था.

एयरलाइन ने ट्विटर पर आज इसकी पुष्टि की है. अरबी भाषा में किये गये ट्वीट में कहा गया है कि मिस्र के हवाई क्षेत्र में रहते हुए ही काहिरा समयानुसार 02.45 पर विमान से संपर्क टूट गया.

एयरलाइन के मुताबिक, विमान में 59 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे. अंग्रेजी में किये गये एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, ‘इजिप्ट एयर ने संबंधित अधिकारियों और संगठनों से संपर्क किया है और बचाव टीमों के जरिए जांच की जा रही है.’

मालूम हो किअलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहे इजिप्ट एयर के एक विमान को मार्च में अगवा कर लिया गया था और इसे साइप्रस की ओर जाने के लिए मजबूर किया गया था जहां पर ‘मानसिक तौर पर अस्थिर’ अपहरणकर्ता ने अपनी पूर्व पत्नी से मिलाने की मांग की थी. हवाई अड्डे पर छह घंटे तक गतिरोध के बाद उसने समर्पण कर दिया था और संकट शांतिपूर्वक समाप्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola