चीन भूस्खलन में चार लापता

Published at :10 May 2016 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
चीन भूस्खलन में चार लापता

बीजिंग : दक्षिणी चीन के गुआंगक्सी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के एक गांव में आज हुये भूस्खलन में दो बच्चों सहित चार लोग लापता हो गये। साथ ही रविवार को फुजिआन प्रांत में हुये भारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ कर 35 हो गयी है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, गंगवू […]

विज्ञापन

बीजिंग : दक्षिणी चीन के गुआंगक्सी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के एक गांव में आज हुये भूस्खलन में दो बच्चों सहित चार लोग लापता हो गये। साथ ही रविवार को फुजिआन प्रांत में हुये भारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ कर 35 हो गयी है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, गंगवू काउंटी के मजीन गांव में बचाव अभियान जारी है जहां पर हुये भूस्खलन में दो बच्चों सहित चार लोग फंसे हुये हैं.

सप्ताहांत से गुआंगक्सी में मूसलाधार बारिश हो रही है. क्षेत्रीय नागरिक मामलों के विभाग ने बताया कि आज कम से कम दो लोगों के मौत की पुष्टि हुयी है जबकि क्षेत्र में एक अन्य लापता है. बारिश से 305,200 नागरिक प्रभावित हुये हैं. इस बीच फुजियांग प्रांत के ट्रेनिंग काउंटी में एक पनबिजली परियोजना के एक निर्माण स्थल पर हुये एक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ कर 35 हो गयी है जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola