ePaper

लीबिया में बम विस्फोट में केरल की नर्स और उसके बच्चे की मौत

Updated at : 26 Mar 2016 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
लीबिया में बम विस्फोट में केरल की नर्स और उसके बच्चे की मौत

कोच्चि : लीबिया में काम कर रही केरल की एक नर्स और उसके डेढ साल के बच्चे की मौत वहां जारी हिंसा में एक बम विस्फोट में हो गई. नर्स सुनू सत्यन के पिता सत्यन नायर ने आज कहा कि उनकी बेटी सुनू और उसका डेढ साल का बच्चा कल घर में सोये थे. तभी […]

विज्ञापन

कोच्चि : लीबिया में काम कर रही केरल की एक नर्स और उसके डेढ साल के बच्चे की मौत वहां जारी हिंसा में एक बम विस्फोट में हो गई. नर्स सुनू सत्यन के पिता सत्यन नायर ने आज कहा कि उनकी बेटी सुनू और उसका डेढ साल का बच्चा कल घर में सोये थे. तभी एक विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में दोनों की मौत हो गई.

कोट्टायम जिले के कोंडाडू से ताल्लुक रखने वाले नायर ने बताया कि सुनू लीबिया के अज जाविया के जाविया मेडिकल सेंटर में काम करती थी। उसका पति विपिन कुमार मेल नर्स है और घटना के समय घर में मौजूद नहीं था। वह ड्यूटी पर था. नायर ने शवों को वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है.

उन्होंने सरकार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘कल मुझे फोन से सूचना मिली कि मेरी बेटी और उसके डेढ साल के बच्चे की मौत एक बम विस्फोट में उसके निवास पर उस वक्त हो गई जब वे सो रहे थे।” नायर ने कहा कि उसे अपनी बेटी के सहकर्मियों और रिश्तेदारों से बस इतनी ही सूचना मिल पाई है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि उन्होंने लीबिया में भारतीय दूतावास से इस घटना का ब्योरा मांगा है. सुषमा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने लीबिया में अपने राजदूत से एक भारतीय नर्स और उसके बच्चे की मौत के बारे में रिपोर्ट मांगी है.”
नायर ने काडूथुरुथी के विधायक मोन्स जोसफ के मार्फत लिखे पत्र में अपनी बेटी और नाती के शव वापस लाने में सरकार से मदद मांगी है. इस बीच, केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्नीतला ने कहा कि आठ या नौ लोग लीबिया में फंसे हैं और उन्हें वापस लाने की कोशिश जारी है. चेन्नीतला ने कहा, ‘‘केरल सरकार इस मुद्दे पर सतर्क है. हम विदेश मंत्रालय और लीबिया में दूतावास से संपर्क में हैं. हम वहां फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola