वेंस नहीं पहुंचे पाकिस्तान, प्रतिनिधि भेजने को तैयार नहीं ईरान! क्या सीजफायर को लेकर बनेगी बात?

Published by :Pritish Sahay
Published at :21 Apr 2026 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
Iran US Ceasefire

ईरान अमेरिका में कब होगी शांति वार्ता

Iran US Ceasefire Talk: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने की कोशिशें अनिश्चित हैं. राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के बीच तेहरान ने बातचीत और अपने प्रतिनिधि पाकिस्तान भेजने से इनकार किया है. वहीं सऊदी अरबिया के सरकारी न्यूज चैनल के मुताबिक मंगलवार को अमेरिकी और ईरान प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

Iran US Ceasefire Talk: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिशें अब भी अनिश्चित बनी हुई है. ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिकी धमकी के आगे वो न झुकेगा और न बातचीत के लिए तैयार होगा. ईरान के सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया है कि कोई भी ईरानी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं गया है, और फिलहाल ऐसी कोई योजना भी नहीं है. इधर अमेरिकी डेलीगेशन के पाकिस्तान पहुंचने की कोई खबर नहीं है. जबकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ही कहा था कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार (20 अप्रैल) को पाकिस्तान जाने वाला है.

अल अरबिया का दावा- अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि मंगलवार को पहुंच सकते हैं पाकिस्तान

इस बीच सऊदी अरब के एक सरकारी न्यूज चैनल अल अरबिया ने एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सूत्र का हवाला देते हुए कहा है कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के मंगलवार को एक साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्ष लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए हाई लेवल मीटिंग में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद आ रहे हैं. हालांकि, ईरान की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ट्रंप ने 50 मिनट के भीतर किये ताबड़तोड़ 4 पोस्ट

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (20 अप्रैल) को 50 मिनट के भीतर ताबड़तोड़ चार पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर डाले. अपने पोस्ट में ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान डील नहीं करता है तो अमेरिका उसके पावर प्लांट पर हमला करेगा और पुलों को भी उड़ा देगा. उन्होंने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के प्रभाव का भी बखान किया और इसे ईरान में परमाणु स्थलों का पूर्ण और कुल विनाश बताया.

तेहरान ने जताया विरोध

राष्ट्रपति ट्रंप की बयानबाजी का ईरान ने कड़ा विरोध किया है. ईरान ने कहा कि धमकी के साये में बातचीत नहीं हो सकती है. तेहरान की ओर से एक भी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए नहीं जाएगा. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबफ ने अमेरिकी नेता पर बातचीत की मेज को आत्मसमर्पण की मेज में बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए जोर देकर कहा कि ईरान पर दबाव नहीं डाला जा सकता. हम धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं करते. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो हफ्तों में हमने युद्धक्षेत्र में नए पत्ते खोलने की तैयारी कर ली है. ट्रंप की धमकी और ईरान की ना ने शांति वार्ता के माहौल को और जटिल कर दिया है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को जा सकते हैं इस्लामाबाद?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ जारी युद्ध को खत्म किराने के लिए शांति वार्ता 2.0 के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद जा सकते हैं. सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुका है, जबकि कुछ अन्य खबरों में उपराष्ट्रपति के वाशिंगटन में ही मौजूद होने की बात कही गई है. अमेरिकी समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी सूत्रों के हवाले से खबर में कहा- वेंस युद्ध को खत्म कराने के लिए ईरान के साथ संभावित शांति वार्ता के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद रवाना हो सकते हैं. उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर के भी जाने की संभावना है.

Also Read: ईरान अमेरिका शांति वार्ता: अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस कब जाएंगे पाकिस्तान? सामने आ गयी तारीख

Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, गालिबाफ बोले- नए कार्ड खोलेंगे

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola