आइवरी कोस्ट में किसानों और चरवाहों के बीच हुए संघर्ष में 17 की मौत

Published at :26 Mar 2016 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
आइवरी कोस्ट में किसानों और चरवाहों के बीच हुए संघर्ष में 17 की मौत

आबिदजान (आइवरी कोस्ट) : आइवरी कोस्ट के पूर्वोत्तर शहर बौना में किसानों और खानाबदोश चरवाहों के बीच हुए संघर्ष में 17 लोगों की मौत हो गयी है. सरकार ने मरने वालों की संख्या बढने की आशंका जताई है. आइवरी कोस्ट के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी विन्सेंट टो बाई ने कल सरकारी टेलीविजन पर बताया, ‘23-24 […]

विज्ञापन

आबिदजान (आइवरी कोस्ट) : आइवरी कोस्ट के पूर्वोत्तर शहर बौना में किसानों और खानाबदोश चरवाहों के बीच हुए संघर्ष में 17 लोगों की मौत हो गयी है. सरकार ने मरने वालों की संख्या बढने की आशंका जताई है. आइवरी कोस्ट के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी विन्सेंट टो बाई ने कल सरकारी टेलीविजन पर बताया, ‘23-24 मार्च की दरम्यानी रात के दौरान स्थिति बहुत उग्र हो गई और फिर संघर्ष में 17 लोगों की मौत हो गई.’

उन्होंने बताया कि इस लडाई में बीच बचाव करने आए पांच सुरक्षा बलों सहित 39 लोग घायल हो गए. इलाके में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए करीब 900 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. टो बाई ने बताया, ‘मरने वालों की यह संख्या बदल सकती है. यह एक संकट है. मरने वालों की वास्तविक संख्या जानने के लिए हमे अभी इंतजार करना होगा.’

आइवरी कोस्ट में घास काटने और पानी के अधिकार को लेकर चरवाहों और किसानों के बीच हिंसक विवाद असामान्य नहीं हैं लेकिन इतनी तादाद में लोगों का मारा जाना असामान्य है. किसानों ने शिकायत की है कि चरवाहों के मवेशियों ने उनके खेतों को तबाह कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola