पोप ने मुस्लिम शरणार्थियों के पांव पखारे, कहा : ‘हम भाई हैं''

कासेलनोवो डि पोर्टो : पोप फ्रांसिस ने आज मुस्लिम, रुढिवादी, हिंदू और कैथोलिक शरणार्थियों के पांव पखारे और चूमे. उन्होंने सभी को एक ही ईश्वर की संतान घोषित किया. उन्होंने भाईचारे की यह मिसाल यह ऐसे समय में दी है जब ब्रसेल्स हमलों के बाद मुस्लिम विरोधी और शरणार्थी विरोधी भावनाएं प्रबल हो रही हैं. […]
कासेलनोवो डि पोर्टो : पोप फ्रांसिस ने आज मुस्लिम, रुढिवादी, हिंदू और कैथोलिक शरणार्थियों के पांव पखारे और चूमे. उन्होंने सभी को एक ही ईश्वर की संतान घोषित किया. उन्होंने भाईचारे की यह मिसाल यह ऐसे समय में दी है जब ब्रसेल्स हमलों के बाद मुस्लिम विरोधी और शरणार्थी विरोधी भावनाएं प्रबल हो रही हैं. फ्रांसिस ने मार-काट की निंदा करते हुए उसे ‘युद्ध की मुद्रा’ ठहराया और कहा कि हथियार उद्योग द्वारा लोगों को खून का प्यासा बनाया जा रहा है.
उन्होंने यह बात ईस्टर वीक मास के दौरान रोम के बाहर कासेलनोवो डि पोर्टो में एक शरण स्थल में कही. उन्होंने कहा कि हम सभी की विभिन्न संस्कृतियां और धर्म है लेकिन हम सभी भाई हैं और हम शांति से रहना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




