ePaper

जापान से चला ब्रिटिश जहाज, माना जा रहा है कि उस पर प्लूटोनियम लदा था

Updated at : 22 Mar 2016 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
जापान से चला ब्रिटिश जहाज, माना जा रहा है कि उस पर प्लूटोनियम लदा था

तोक्यो : माना जा रहा है कि 40 परमाणु बम बनाने लायक प्लूटोनियम लेकर एक सशस्त्र ब्रिटिश जहाज पूर्वी जापान के एक बंदरगाह से अमेरिका के लिए रवाना हुआ है. क्योदो संवाद समिति के अनुसार परमाणु ईंधन से चलने वाला मालवाहक जहाज पैसिफिक एग्रेट आज टोक्यो के उत्तरपूर्व में स्थित टोकाई गांव के बंदरगाह से […]

विज्ञापन

तोक्यो : माना जा रहा है कि 40 परमाणु बम बनाने लायक प्लूटोनियम लेकर एक सशस्त्र ब्रिटिश जहाज पूर्वी जापान के एक बंदरगाह से अमेरिका के लिए रवाना हुआ है. क्योदो संवाद समिति के अनुसार परमाणु ईंधन से चलने वाला मालवाहक जहाज पैसिफिक एग्रेट आज टोक्यो के उत्तरपूर्व में स्थित टोकाई गांव के बंदरगाह से रवाना हुआ. एक दिन पहले ही यह जहाज एक अन्य सशस्त्र जहाज के साथ टोकाई गांव पहुंचा था और दूसरे जहाज ने तट से दूर समुद्र में ही इंतजार किया.

टोकाई में ही जापान परमाणु ऊर्जा एजेंसी है जहां प्लूटोनियम का इस्तेमाल अनुसंधान के लिए किया जाता रहा है. पैसिफिक न्यूक्लीयर ट्रांसपोर्ट लिमिटेड द्वारा संचालित इस जहाज को 331 किलोग्राम प्लूटोनियम जापान के 2014 के एक वादे के तहत साउथ कैरोलिना में अमेरिका के एक सरकारी संयंत्र में ले जाना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola