भारत में धूम्रपान करने वाले पुरुषों की संख्या 36 फीसदी बढी

टोरंटो : भारत के पुरुषों में धूम्रपान करने की लत में पिछले 17 साल में एक तिहाई से ज्यादा का इजाफा हुआ है और इनकी संख्या बढकर 10.8 करोड़ हो गई है. यह चिंताजनक बात नए अध्ययन में सामने आई है जो भारतीय मूल शोधकर्ता की अगुवाई में किया गया है. इसमें यह भी सामने […]
टोरंटो : भारत के पुरुषों में धूम्रपान करने की लत में पिछले 17 साल में एक तिहाई से ज्यादा का इजाफा हुआ है और इनकी संख्या बढकर 10.8 करोड़ हो गई है. यह चिंताजनक बात नए अध्ययन में सामने आई है जो भारतीय मूल शोधकर्ता की अगुवाई में किया गया है. इसमें यह भी सामने आया है कि सिगरेट पारंपरिक बीडी की जगह ले रही है. अध्ययन में पाया गया है कि किसी भी तरह का धूम्रपान करने वाले 15 से 69 वर्ष की उम्र के बीच के पुरुषों की संख्या बढकर करीब 2.9 करोड या 36 प्रतिशत हो गई है. यह 1998 में 7.9 करोड थी जो 2015 में 10.8 करोड हो गई. धूम्रपान करने वाले पुरुषों की संख्या में औसत तौर पर प्रतिवर्ष तकरीबन 1.7 करोड का इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




