भारत में अफगानिस्तान के राजदूत के भाई की कंधार की मस्जिद में गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काबुल : भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शाइदा मोहम्मद अब्दाली के भाई की कंधार प्रांत की एक मस्जिद में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने नमाज पढने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी. खामा प्रेस ने खबर दी है कि अब्दाली के भाई हाजी सरदार मोहम्मद कंधार प्रांत की एक मस्जिद में सोमवार को नमाज पढ […]
विज्ञापन
काबुल : भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शाइदा मोहम्मद अब्दाली के भाई की कंधार प्रांत की एक मस्जिद में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने नमाज पढने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी.
खामा प्रेस ने खबर दी है कि अब्दाली के भाई हाजी सरदार मोहम्मद कंधार प्रांत की एक मस्जिद में सोमवार को नमाज पढ रहे थे, जब कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. कंधार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता शमीम ख्पालवाक ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि हमलावर हत्या कर फरार हो गए. सुरक्षाबल उनकी तलाश कर रहे हैं.
पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने इस घटना की कडे शब्दों में निंदा की है और कहा है कि हमला अफगानिस्तान की जनता के दुश्मनों ने किया है. किसी भी समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हाजी सरदार कंधार प्रांत के एक समुदाय के नेता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










