जिहादियों ने गड़रिये का सिर कलम किया

Published at :14 Nov 2015 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
जिहादियों ने गड़रिये का सिर कलम किया

ट्यूनिस : ट्यूनिशिया के जिहादियों ने सीदी बोउजिद प्रांत में एक पहाड़ी पर दो गडरियों को बंधक बनाया और फिर उनमें से एक का सिर कलम कर दिया. दोनों लड़के रिश्ते में भाई लगते थे. गृह मंत्री वालिद अल वाकिनी ने कल बताया कि प्रांत के सावर सौल्तानिया के मेयर ने हत्या की जानकारी दी […]

विज्ञापन

ट्यूनिस : ट्यूनिशिया के जिहादियों ने सीदी बोउजिद प्रांत में एक पहाड़ी पर दो गडरियों को बंधक बनाया और फिर उनमें से एक का सिर कलम कर दिया. दोनों लड़के रिश्ते में भाई लगते थे. गृह मंत्री वालिद अल वाकिनी ने कल बताया कि प्रांत के सावर सौल्तानिया के मेयर ने हत्या की जानकारी दी है.

मृतक 16 वर्षीय एक किशोर था. मेयर के हवाले से वाकिनी ने बताया, ‘‘आतंकवादी समूह ने माउंट मेघिला पर दो गडरियों को बंधक बना लिया और एक का सिर कलम कर दिया. फिर उन्होंने मृतक के शव को दूसरे गडरियों को सौंपा और उसे उसके परिवार के पास जाने दिया.” एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि दोनों गडरियों को तीन आतंकियों ने रोका. फिर एक आतंकी ने अपनी बंदूक से हवा में गोली चलाई, दूसरे ने एक गडरिये का चाकू से सिर कलम किया और तीसरे ने हमले की फिल्म बनायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola