फिजी में नये राष्ट्रपति ने कार्यभार संभाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2015 3:56 PM (IST)
विज्ञापन

सुवा : फिजी में पिछले साल लोकतंत्र की बहाली के लिये हुये चुनाव के बाद पहले राष्ट्रपति के रुप में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी एवं राजनयिक ने आज पदभार संभाल लिया. चीफ जस्टिस एंथनी गेट्स ने सुवा के गर्वमेन्ट हाउस में एक समारोह में मेजर जनरल जिओजी कोनरोटे को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. उन्होंने […]
विज्ञापन
सुवा : फिजी में पिछले साल लोकतंत्र की बहाली के लिये हुये चुनाव के बाद पहले राष्ट्रपति के रुप में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी एवं राजनयिक ने आज पदभार संभाल लिया.
चीफ जस्टिस एंथनी गेट्स ने सुवा के गर्वमेन्ट हाउस में एक समारोह में मेजर जनरल जिओजी कोनरोटे को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा, ‘‘फिजी गणराज्य और फिजी के नागरिकों के कल्याण, रक्षा और उनके अधिकारों को बढावा देने के लिए मैं अपने आप को समर्पित कर दूंगा.
” संसद ने पिछले महीने कोनरोटे को राष्ट्रपति के रुप में चुना था और इस भूमिका को निभाने के लिए उन्होंने रोजगार मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. 67 वर्षीय कोनरोटे ने पूर्व में लेबनान में फिजी के शांति रक्षक दल की अगुवाई की थी और आस्ट्रेलिया में 2001-06 के दौरान वह सुवा के उच्चायुक्त थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




