ePaper

अमेरिकी प्रकाशक ने जारी किया आईएसआईएस विरोधी पुस्तक

Updated at : 12 Nov 2015 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी प्रकाशक ने जारी किया आईएसआईएस विरोधी पुस्तक

शिकागो : जिहादी समूह आईएसआईएस अपने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार के नए नए हथकंडे अपनाता है वहीं दूसरी ओर उसका मुकाबला करने के लिए एक अमेरिकी प्रकाशक एक नये ‘हथियार’ के तौर पर आईएसआईएस विरोधी एक पुस्तक ले कर आया है. आतंकवाद-विरोधी पुस्तक का नाम ‘आईएसआईएस : ए कल्चर ऑफ एविल’ है […]

विज्ञापन

शिकागो : जिहादी समूह आईएसआईएस अपने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार के नए नए हथकंडे अपनाता है वहीं दूसरी ओर उसका मुकाबला करने के लिए एक अमेरिकी प्रकाशक एक नये ‘हथियार’ के तौर पर आईएसआईएस विरोधी एक पुस्तक ले कर आया है.

आतंकवाद-विरोधी पुस्तक का नाम ‘आईएसआईएस : ए कल्चर ऑफ एविल’ है जिसमें समूह के क्रूर तरीकों और हिंसक परिणामों का ग्राफिक्स के जरिये चित्रण किया गया है. वास्तव में यह एक ‘कलरिंग बुक’ है. रियली बिग कलरिंग बुक के सीईओ वायने बेल के हवाले से एबीसी टीवी ने बताया है, ‘‘हमारे कंपनी की तरफ से प्रकाशित सुखद पुस्तकों में यह नहीं है.
लेकिन कई लोग हमें कई सालों से कह रहे थे कि वे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो सच्चा, निरपेक्ष और अडिग हो. और यह तथ्यात्मक और राजनीतिक रुप से उदासीन है.’ कलरिंग बुक के आवरण पृष्ठ पर चेतावनी देते हुये कहा गया है कि यह बच्चों के लिए नहीं है लेकिन बेल को उम्मीद है कि शिक्षा देने के लिए माता-पिता अपने बच्चों को इससे अवगत कराएंगे.
आईएसआईएस पर आधारित काले और उजले लाइन वाले रेखाचित्र में नरसहांर, लाठियों से प्रताडित किये जाते लोग, महिलाओं के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने और ‘आईएसआईएस के नियम को तोडने और आपके मारे जाने’ की आशंका को लेकर सुर्खियां बनायी गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola