ISIS ने चार कुर्द लडाकों का सिर कलम किया

बगदाद : जिहादियों के खिलाफ अमेरिकी विशेष सुरक्षा बलों की संयुक्त छापेमारी के बाद इस्लामिक स्टेट समूह ने चार इराकी कुर्द लडाकों का सिर कलम कर दिया. ऑनलाइन पोस्ट किये गये वीडियो में यह खुलासा किया गया है. पिछले सप्ताह अमेरिका-कुर्द अभियान में आईएस के कब्जे से 70 लोगों को रिहा कराया गया था. ऑनलाइन […]
बगदाद : जिहादियों के खिलाफ अमेरिकी विशेष सुरक्षा बलों की संयुक्त छापेमारी के बाद इस्लामिक स्टेट समूह ने चार इराकी कुर्द लडाकों का सिर कलम कर दिया. ऑनलाइन पोस्ट किये गये वीडियो में यह खुलासा किया गया है. पिछले सप्ताह अमेरिका-कुर्द अभियान में आईएस के कब्जे से 70 लोगों को रिहा कराया गया था. ऑनलाइन पोस्ट किये गये वीडियो में इस अभियान को विफल बताने की कोशिश की गयी है. इसमें वक्ता कहते हैं कि आक्रमणकारी सुरक्षाबल जिहादियों पर काबू पाने में नाकाम रहे. वीडियो में उन जगहों की तस्वीरें हैं जहां अभियान के दौरान हवाई हमले हुए थे.
यह वीडियो चार लोगों के सिर कलम करने की तस्वीरों के साथ खत्म होता है. बताया जाता है कि ये लोग कुर्द सुरक्षा बल से थे. वीडियो में नारंगी रंग का जंपसूट पहने चार व्यक्तियों को बैठे दिखाया गया है जिनके हाथ पीछे की ओर बंधे हैं और काले कपडे पहने चार नकाबधारी आतंकी छुरे ले कर खडे हैं. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सिर कलम करने की घटना कब हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




