अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भारत लाने की तैयारी

Published at :26 Oct 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भारत लाने की तैयारी

बाली (इंडोनेशिया) : इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बाली में कथित अपराध सरगना छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद आज कहा कि वे उसे निर्वासित करेंगे. बाली के पुलिस प्रवक्ता हेरी वियांतो ने कहा कि भारत में ‘छोटा राजन’ के नाम से पहचान पाने वाले राजेंद्र सदाशिव निकलजे का नाम दो दशक से इंटरपोल के सर्वाधिक वांछित […]

विज्ञापन

बाली (इंडोनेशिया) : इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बाली में कथित अपराध सरगना छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद आज कहा कि वे उसे निर्वासित करेंगे. बाली के पुलिस प्रवक्ता हेरी वियांतो ने कहा कि भारत में ‘छोटा राजन’ के नाम से पहचान पाने वाले राजेंद्र सदाशिव निकलजे का नाम दो दशक से इंटरपोल के सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची में था. वियांतो ने बताया कि राजन को रविवार को सिडनी से बाली हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उसे कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद इंटरपोल के एक रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर पकडा गया.

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रांतीय राजधानी देंपासर में बाली पुलिस मुख्यालय में राजन से पूछताछ कर रही है और निर्वासन प्रक्रिया के लिए भारतीय राजनयिकों के साथ संपर्क में है. जब छोटा राजन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से करीब 968 किलोमीटर पूर्व में देंपासर पहुंचा तो उसके पास भारतीय पासपोर्ट था.

वियांतो ने कहा, ‘‘इस शख्स पर भारत में 20 से अधिक हत्याओं में शामिल होने का संदेह है.’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे इस सप्ताह निर्वासित करेंगे.’ देंपासर के पुलिस प्रमुख रीनहार्ड हैबोनारन नैंगगोलन ने इस बात की पुष्टि की कि वह मोहन कुमार नाम के पासपोर्ट के साथ इंडोनेशिया पहुंचा था.राजन ने इंडोनेशियाई पुलिस को बताया कि वह सात साल से ऑस्ट्रेलिया में छिपा हुआ था और छुट्टी मनाने के लिए गरड इंडोनेशिया की उड़ान से बाली आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola