इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 46 की मौत, हिली इमारतें, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

Updated:
विज्ञापन
इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 46 की मौत, हिली इमारतें, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत का शहर सियानजुर था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी है. सियानजुर शहर के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रदेश में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें अबतक 46 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए है. यह जानकारी पश्चिम जावा प्रांत के एक अधिकारी ने दी है.

भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी

प्रांत जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत का शहर सियानजुर था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी है. सियानजुर शहर के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है. सरकार ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.


बड़ी इमारतें दिखीं हिलती हुई

भूकंप से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं, जिसमें बड़ी-बड़ी इमारतों को भूकंप के प्रभाव से हिलते हुए देखा जा रहा है. हालांकि इन वीडियो की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Also Read: ओडिशा में मालगाड़ी हुई बेपटरी, दो की मौत, अप-डाउन सेवा प्रभावित, ये रेलगाड़ियां हुईं रद्द
मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ेगी

इंडोनेशिया के एक एजेंसी ने यह जानकारी दी कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल सहित अस्पताल और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं हैं. अभी तक दुर्घटना में 44 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है. भूकंप के कारण हुए नुकसान का अभी जायजा लिया जा रहा है और सूचनाएं एकत्र की जा रहीं हैं. भूकंप के असर को देखते हुए कई इमारतों को खाली कराया गया है.

इंडोनेशिया में अकसर आते हैं भूकंप

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूकंप का झटका बहुत तेज था और लोगों ने भागकर अपनी जान बचायी. कई लोग आपातकालीन सीढ़ियों का प्रयोग करके ऊंची इमारतों से बाहर आये. इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं, लेकिन जकार्ता में भूकंप के झटके कम महसूस होते हैं. इस वर्ष पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 25 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. वहीं 2004 में हिंद महासागर में आये एक शक्तिशाली भूकंप और सुनामी ने 230,000 लोगों की जान ली थी, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया के थे.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola